देश की खबरें | मादक पदार्थ मामले में मुंबई के 'मुच्छड़ पान वाला' दुकान के सह-मालिक को मिली जमानत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई की एक अदालत ने बुधवार को मादक पदार्थ से संबंधित मामले में गिरफ्तार रामकुमार तिवारी को जमानत प्रदान की। तिवारी मुंबई की मशहूर दुकान ''मुच्छड़ पान वाला'' के सह-मालिक हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 13 जनवरी मुंबई की एक अदालत ने बुधवार को मादक पदार्थ से संबंधित मामले में गिरफ्तार रामकुमार तिवारी को जमानत प्रदान की। तिवारी मुंबई की मशहूर दुकान ''मुच्छड़ पान वाला'' के सह-मालिक हैं।

मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत ने तिवारी को 15,000 रुपये के मुचलके पर जमानत प्रदान की।

स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने मादक पदार्थों से जुड़े एक मामले में मंगलवार को रामकुमार तिवारी को गिरफ्तार किया था।

दक्षिण मुंबई के केंप्स कॉर्नर में स्थित पान की यह दुकान बहुत प्रसिद्ध है, क्योंकि यहां कुछ मशहूर हस्तियां अक्सर आती रहती हैं।

एनसीबी ने कहा था कि मादक द्रव्यों से जुड़े एक मामले की जांच के दौरान तिवारी का नाम सामने आया था। इस मामले में 11 जनवरी को एनसीबी ने उनसे कई घंटे तक पूछताछ की थी। उन्हें 12 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था।

गत शनिवार को उपनगरीय खार और बांद्रा इलाके से 200 किलोग्राम मादक पदार्थों के साथ एक ब्रिटिश नागरिक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

जब्त किए गए नशीले पदार्थों में गांजा, 'ओजी कुश' (एक प्रकार का भांग) और मारिजुआना जैसे मादक पदार्थ शामिल थे। उनमें से कुछ अमेरिका से लाए गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\