खेल की खबरें | मुंबई का 537 रन का विशाल स्कोर, ईश्वरन के शतक से शेष भारत के चार विकेट पर 286 रन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन ने लगातार तीसरा शतक जड़कर राष्ट्रीय चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया जिससे शेष भारत ने बृहस्पतिवार को यहां ईरानी कप में मुंबई के 537 रन के विशाल स्कोर के जवाब में स्टंप तक चार विकेट पर 286 रन बना लिये।

लखनऊ, तीन अक्टूबर फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन ने लगातार तीसरा शतक जड़कर राष्ट्रीय चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया जिससे शेष भारत ने बृहस्पतिवार को यहां ईरानी कप में मुंबई के 537 रन के विशाल स्कोर के जवाब में स्टंप तक चार विकेट पर 286 रन बना लिये।

इकाना क्रिकेट स्टेडियम में मैच के तीसरे दिन ईश्वरन ने 212 गेंद में नाबाद 151 रन बना लिये हैं जिसमें 12 चौके और एक छक्का शामिल है।

ईश्वरन के ईरानी कप में दूसरे शतक की बदौलत चार विकेट पर 289 बना चुकी शेष भारत अभी 248 रन से पिछड़ रही है।

बंगाल के 29 साल के क्रिकेटर ने मोहित अवस्थी की गेंद पर चौका जड़कर 117 गेंद में अपना शतक पूरा किया। आस्ट्रेलिया के आगामी लंबे दौरे के लिए भारत के रिजर्व टेस्ट सलामी बल्लेबाज के तौर पर तीन खिलाड़ियों की दौड़ में ईश्वरन के साथ शेष भारत के साथी रुतुराज गायकवाड़ और साई सुदर्शन शामिल हैं

यह ईश्वरन का इस सत्र में लगातार तीसरा प्रथम श्रेणी शतक है और यह ऐसे समय पर आया जब उनकी टीम को इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी क्योंकि टीम के कप्तान गायकवाड़ (09) सस्ते में पवेलियन लौट चुके थे।

वहीं सुदर्शन अच्छी शुरूआत का फायदा नहीं उठा सके और 79 गेंद में नौ चौकों की मदद से 32 रन बनाकर आउट हो गये।

देवदत्त पडीक्कल (16 रन) भी उपयोगी योगदान नहीं कर सके और मोहित अवस्थी की गेंद पर आउट हुए।

ईशान किशन भी चयनकर्ताओं को प्रभावित करने का शानदार मौका चूक गये। उन्होंने 60 गेंद में 38 रन बनाये और अवस्थी का शिकार हुए जिससे टीम का स्कोर चार विकेट पर 228 रन हो गया।

ईश्वरन ने तीन उपयोगी साझेदारियां कीं, उन्होंने सुदर्शन के साथ दूसरे विकेट के लिए 87 रन, किशन के साथ चौथे विकेट के लिए 70 रन और विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल के साथ पांचवें विकेट के लिए 61 रन की भागीदारी निभाई।

जुरेल स्टंप तक 41 गेंद में 30 रन बनाकर खेल रहे थे।

पिछले महीने दलीप ट्रॉफी में भारत बी की अगुआई करने वाले ईश्वरन दो शतक जड़कर 309 रन बनाकर टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे स्थान पर रहे थे।

यह ईश्वरन का सत्र का चौथा शतक है जिसमें पिछले साल फरवरी में रणजी ट्रॉफी में बिहार के खिलाफ दोहरा शतक भी शामिल है।

सुबह मुंबई की टीम बीती रात के नौ विकेट पर 536 रन के स्कोर में केवल एक रन जोड़कर आउट हो गई। दोहरा शतक जड़ने वाले सरफराज खान 222 रन बनाकर नाबाद रहे।

शेष भारत के लिए मुकेश कुमार सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 30 ओवर में 110 रन देकर पांच विकेट झटके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट