ठाणे, 24 जुलाई मुंबई विश्वविद्यालय जल्द ही राज्य में कोंकण क्षेत्र के सिंधुदुर्ग जिले में अपना एक उप-केंद्र स्थापित करेगा।
विश्वविद्यालय के कुलपति सुहास पेडनेकर ने शुक्रवार को ठाणे के एक कॉलेज द्वारा आयोजित एक वेब सेमिनार में यह कहा।
यह भी पढ़े | पीएम मोदी ने विश्वविद्यालय स्थापित करने के लिए महिंद्रा समूह की सराहना की.
उन्होंने कहा, ‘‘हम सिंधुदुर्ग जिले में विश्वविद्यालय का एक उप-केंद्र स्थापित करने जा रहे हैं, ताकि वहां शोध और अध्ययन को बढ़ावा दिया जा सके।’’
महाराष्ट्र में 720 किलोमीटर लंबा समुद्र तट है, जिसका उपयोग समुद्री जीवन और मत्स्य पालन जैसे विषयों पर शोध के लिए किया जा सकता है।
उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए, मुंबई विश्वविद्यालय ने पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया विश्वविद्यालय के साथ एक समझौता किया है, जिसने समुद्री क्षेत्र में बहुत शोध किया है। शोध को बढ़ावा देने के लिए, सिंधु स्वाध्याय संस्था भी बनाई गई है।’’
पेडनेकर ने कहा कि मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) की मदद से कलिना में विश्वविद्यालय के वर्तमान परिसर में आधुनिक सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं, जहां एक खेल परिसर बनाने की भी योजना है।
उन्होंने कहा कि उनका प्रयास विश्वविद्यालय की रैंकिंग में और अधिक सुधार लाना है।
उन्होंने कहा, ‘‘विश्वविद्यालय ने 65वां स्थान (देश के विश्वविद्यालयों की रैंकिंग में) हासिल कर अपनी रैंकिंग में सुधार किया है।’’
कृष्ण
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY