देश की खबरें | मुंबई : पुरानी इमारत का एक हिस्सा ढह जाने से दो लोग घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई के ग्रांट रोड इलाके में बुधवार को तीन मंजिला पुरानी इमारत का एक हिस्सा ढह जाने से दो लोगों को मामूली चोट आई जबकि अन्य पांच लोगों को बचा लिया गया। बृह्नमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने यह जानकारी दी।
मुंबई, 15 जुलाई मुंबई के ग्रांट रोड इलाके में बुधवार को तीन मंजिला पुरानी इमारत का एक हिस्सा ढह जाने से दो लोगों को मामूली चोट आई जबकि अन्य पांच लोगों को बचा लिया गया। बृह्नमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने यह जानकारी दी।
बीएमसी ने कहा कि भारी बारिश के दौरान अपराह्न करीब एक बजे यह घटना हुई।
उन्होंने कहा कि अदनवाला इमारत की दूसरी और तीसरी मंजिल की दीवार गिर गई, जिसके बाद राहत एवं बचाव कार्य के लिए दमकल के दो वाहन और एक एम्बुलेंस मौके पर पहुंची।
बीएमसी ने कहा कि हादसे में घायल दो लोगों को पास के एचएन रिलायंस अस्पताल ले जाया गया जबकि अग्निशमन कर्मियों ने पांच अन्य लोगों को सुरक्षित निकाला।
यह भी पढ़े | हैदराबाद: उस्मानिया जनरल अस्पताल में भारी बारिश की वजह से भरा पानी, मरीज परेशान.
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र गृह निर्माण एवं क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) की इस इमारत में 20 परिवार रह रहे थे। सभी परिवारों को पश्चिमी उपनगर के शिविरों में स्थानांतरित किया गया है।
इस बीच, बीएमसी ने बताया कि शहर में घर अथवा दीवार गिरने की तीन अन्य घटनाएं भी हुईं लेकिन इनमें किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)