देश की खबरें | मुंबई यातायात पुलिसकर्मी को कार के बोनट पर बैठाकर एक किलोमीटर तक घसीटा, प्राथमिकी दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई में एक कार चालक से यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर वाहन रोकने को कहे जाने के बाद उसने यातायात पुलिस के कांस्टेबल को बृहस्पतिवार को बोनट पर बैठाकर करीब एक किलोमीटर तक घसीटा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुंबई, 30 सितंबर मुंबई में एक कार चालक से यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर वाहन रोकने को कहे जाने के बाद उसने यातायात पुलिस के कांस्टेबल को बृहस्पतिवार को बोनट पर बैठाकर करीब एक किलोमीटर तक घसीटा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि उपनगर अंधेरी में डी एन नगर पुलिस ने घटना के बाद अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी चालक की इस हरकत को कई लोगों ने अपने मोबाइल में कैद किया है।

अधिकारी के मुताबिक, कांस्टेबल विजय सिंह गुरव अंधेरी में आजाद नगर मेट्रो स्टेशन के नीचे ड्यूटी पर तैनात थे, तभी एक कार गलत दिशा से घुसी और एस वी रोड की तरफ बढ़ी।

उन्होंने कहा कि कांस्टेबल ने कार चालक को वाहन रोकने का इशारा किया, लेकिन उसने कोई पहचान पत्र दिखाकर भागने की कोशिश की।

अधिकारी ने बताया कि हालांकि, गुरव कूदकर कार के बोनट पर चढ़ गया और चालक ने गति तेज कर दी। अधिकारी ने कहा कि कांस्टेबल को करीब एक किलोमीटर तक घसीटा गया जिसके बाद वह नीचे गिर गया।

स्थानीय लोगों द्वारा बनाए गए वीडियो में कांस्टेबल को कार के बोनट पर बैठे और ड्राइवर द्वारा घसीटते देखा जा सकता है।

गुरव ने थाने पहुंचकर अज्ञात कार चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास

SA W vs IND W, 4th T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट