देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले के बाद अलर्ट पर मुंबई पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए घातक आतंकवादी हमले के बाद मुंबई पुलिस अलर्ट पर है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुंबई, 22 अप्रैल कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए घातक आतंकवादी हमले के बाद मुंबई पुलिस अलर्ट पर है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘सभी वरिष्ठ पुलिस निरीक्षकों (एसपीआई) और जोनल पुलिस उपायुक्तों (डीसीपी) को अपने-अपने क्षेत्र में अत्यधिक सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है।’’

आतंकवादियों ने पर्यटन स्थल पहलगाम में सुरम्य बैसरान में हमला किया जिसमें 26 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।

मुंबई में भी 26 नवंबर 2008 को 10 पाकिस्तानी आतंकवादियों के एक समूह ने अरब सागर में समुद्री मार्ग का उपयोग करके घुसपैठ की और एक रेलवे स्टेशन, दो महंगे होटल और एक यहूदी केंद्र पर समन्वित हमला किया था।

करीब 60 घंटे तक चले इस हमले में 166 लोग मारे गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\