देश की खबरें | उद्धव ठाकरे की नकल करते हुए वीडियो पोस्ट करने पर मॉडल साहिल चौधरी को मुंबई पुलिस ने पकड़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. । यू-ट्यूबर व मॉडल साहिल चौधरी को जस्टिस फॉर ह्यूमैनिटी नामक फेसबुक पेज पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के पुत्र आदित्य ठाकरे की नकल करते हुए सुशांत राजपूत की हत्या करने संबंधी बातों का वीडियो पोस्ट करने पर उन्हें और उनके पिता महेंद्र चौधरी को कथित तौर पर मुंबई पुलिस उनके फरीदाबाद सेक्टर-19 स्थित निवास से पकड़ कर ले गई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

फरीदाबाद, 29 सितम्बर । यू-ट्यूबर व मॉडल साहिल चौधरी को जस्टिस फॉर ह्यूमैनिटी नामक फेसबुक पेज पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के पुत्र आदित्य ठाकरे की नकल करते हुए सुशांत राजपूत की हत्या करने संबंधी बातों का वीडियो पोस्ट करने पर उन्हें और उनके पिता महेंद्र चौधरी को कथित तौर पर मुंबई पुलिस उनके फरीदाबाद सेक्टर-19 स्थित निवास से पकड़ कर ले गई है।

मुंबई में किसी ने साहिल चौधरी के खिलाफ इस वीडियो को देखने के बाद मुकदमा दर्ज कराया था।

यह भी पढ़े | Coronavirus Updates in Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर में कोरोना के 1,081 नए मामले, सक्रिय मामले 17 हजार पार.

फरीदाबाद पुलिस के अनुसार उनसे इस बाबत मुंबई पुलिस ने कोई संपर्क नहीं किया, न ही उनके पास कोई जानकारी है। साहिल चौधरी मुंबई में ही मॉडलिंग करते हैं और लाकडॉउन में फरीदाबाद आए थे।

वीडियो में साहिल चौधरी कह रहे हैं कि महाराष्ट्र में उनकी सरकार है और कोई उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकता। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे व संजय राउत के बारे में आपत्तिजनक बातें भी हैं।

यह भी पढ़े | Congo Fever in Palghar: कोरोना महामारी के बीच महाराष्ट्र के पालघर में कांगो बुखार का खतरा, अलर्ट जारी.

मंगलवार को जब मीडिया साहिल चौधरी के सेक्टर-19 स्थित निवास पर पहुंची, तो वहां उनका कोई स्वजन नहीं मिला। घर में महिला किराएदार ने कुछ भी कहने से इन्कार किया, वहीं पुलिस चौकी प्रभारी संदीप कुमार ने कहा कि उन्हें भी इस बाबत कोई जानकारी नहीं है।

साहिल चौधरी के भाई धीरज चौधरी से भी फोन पर बात हुई, पर कुछ भी जानकारी साझा करने से इन्कार किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\