देश की खबरें | मुंबई पुलिस ने कामरा को 31 मार्च को पेश होने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई पुलिस ने बृहस्पतिवार को स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में उसके समक्ष 31 मार्च को पेश होने को कहा।

मुंबई, 27 मार्च मुंबई पुलिस ने बृहस्पतिवार को स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में उसके समक्ष 31 मार्च को पेश होने को कहा।

यह मामला हाल में खार के हैबिटेट कॉमेडी क्लब में कामरा के शो से जुड़ा है, जहां उन्होंने एकनाथ शिंदे पर निशाना साधते हुए एक पैरोडी गाना गाया था।

इस घटना के बाद शिवसेना समर्थकों ने जमकर हंगामा किया था और रविवार रात क्लब और होटल में तोड़फोड़ की थी।

शिवसेना विधायक मुरजी पटेल की शिकायत पर खार पुलिस ने कामरा (36) के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

अधिकारी ने बताया कि कामरा को मंगलवार को पुलिस के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया था लेकिन उन्होंने सात दिन का समय मांगा था।

अधिकारी ने बताया, ‘‘उन्हें जारी दूसरे समन में कुणाल कामरा को 31 मार्च को पुलिस के समक्ष पेश होने को कहा गया है।’’

पुलिस ने राहुल कनाल समेत शिवसेना के 12 लोगों को स्टूडियो में तोड़फोड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उन्हें हिरासत में लिए जाने के कुछ घंटों बाद ही जमानत दे दी गई थी।

महाराष्ट्र विधान परिषद ने भी शिंदे के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी के संबंध में कामरा के खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस स्वीकार कर लिया है।

इंस्टाग्राम बायो के अनुसार, कामरा फिलहाल पुडुचेरी में हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\