देश की खबरें | मुंबई पुलिस ने ‘क्लब हाउस चैट’ मामले में तीन लोगों को हरियाणा से किया गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई पुलिस ने ‘क्लब हाउस ऐप’ पर चैट के सिलसिले में हरियाणा से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें कथित तौर पर मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ अश्लील टिप्पणी की गई थी। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 21 जनवरी मुंबई पुलिस ने ‘क्लब हाउस ऐप’ पर चैट के सिलसिले में हरियाणा से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें कथित तौर पर मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ अश्लील टिप्पणी की गई थी। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि मुंबई अपराध शाखा के साइबर थाने के कर्मियों ने बृहस्पतिवार रात इन लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें से दो आरोपियों को आज दिन में अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।

शिवसेना की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट कर शहर की पुलिस को मामले में गिरफ्तारी के लिए शुभकामनाएं दी।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ मुंबई पुलिस को बधाई। उन्होंने क्लब हाउस चैट के खिलाफ भी कार्रवाई की और कुछ गिरफ्तारियां भी की गई हैं। नफरत को ना कहें।’’

दिल्ली पुलिस ने बुधवार को ‘क्लब हाउस ऐप’ और सर्च इंजन ‘गूगल’ को पत्र लिखकर कथित ऑडियो ग्रुप चैट के आयोजक के बारे में जानकारी मांगी थी, जिसमें कथित तौर पर ‘‘मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ अश्लील टिप्पणी की गई थीं।’’

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने जांच के तहत ‘ग्रूप ऑडियो चैट’ के कुछ सदस्यों की पहचान भी की, जिसमें दोनों समुदायों के पुरुष और महिलाएं शामिल थे।

एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई के एक संगठन ने ‘क्लब हाउस ऐप’ के संबंध में बुधवार को शहर की पुलिस से शिकायत की थी और उसे निष्क्रिय करने तथा मामला दर्ज करने की मांग की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\