देश की खबरें | मुंबई: बहुमंजिला इमारत में आग लगने से एक की मौत, तीन घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई के विद्याविहार इलाके में सोमवार सुबह 13 मंजिला आवासीय इमारत में आग लगने से एक सुरक्षा गार्ड की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य लोग झुलस गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुंबई, 24 मार्च मुंबई के विद्याविहार इलाके में सोमवार सुबह 13 मंजिला आवासीय इमारत में आग लगने से एक सुरक्षा गार्ड की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य लोग झुलस गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि विद्याविहार स्टेशन के सामने नैथानी रोड पर स्थित ‘तक्षशिला को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी’ में सुबह चार बजकर 35 मिनट पर आग लग गई।

अधिकारी ने बताया कि आग से इमारत की पहली और दूसरी मंजिल पर स्थित पांच फ्लैट में रखे बिजली के उपकरण, घरेलू सामान, लकड़ी का फर्नीचर, एसी इकाइयां और कपड़े जल गए।

उन्होंने कहा कि इमारत की पहली और दूसरी मंजिल की लॉबी में लकड़ी की दीवार, फर्नीचर और जूते रखने की अलमारी जल गयी।

अधिकारी ने बताया कि 15 से 20 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

उन्होंने बताया, ‘‘सुरक्षा गार्ड उदय गंगन (45) की राजावाड़ी अस्पताल में मौत हो गई जबकि एक अन्य सुरक्षा गार्ड सभाजीत यादव (52) आग के कारण 25 से 30 प्रतिशत तक झुलस गया है और उसका इलाज किया जा रहा है।’’

अधिकारी ने बताया कि कमला रमेश जैन (73) के दाहिने हाथ की कोहनी मामूली रूप से झुलस गई, जबकि जितेंद्र रमेश जैन (46) के गर्दन के पिछले हिस्से मामूली रूप से जल गया। दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

अधिकारी ने बताया कि आग पर सुबह सात बजकर 33 मिनट पर काबू पा लिया गया। उन्होंने कहा कि आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Match Live Score Update: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Live Toss And Scorecard: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला कप्तान हेले मैथ्यूज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Live Score Update: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच सुपर-8 का रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\