देश की खबरें | मुंबई : होटल में आग लगने के सिलसिले में पुलिस, दमकल विभाग ने जांच के लिए मांगे दस्तावेज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई पुलिस और दमकल विभाग ने गैलेक्सी होटल के प्रबंधन को जांच के लिए संबद्ध दस्तावेज सौंपने को कहा है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 28 अगस्त मुंबई पुलिस और दमकल विभाग ने गैलेक्सी होटल के प्रबंधन को जांच के लिए संबद्ध दस्तावेज सौंपने को कहा है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

होटल में रविवार को आग लग जाने पर तीन लोगों की मौत हो गई।

दमकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यदि यह पाया गया कि होटल ने अग्नि सुरक्षा नियमों का उल्लंघन किया है तो इसकी पानी और बिजली आपूर्ति काटी जा सकती है।

मुंबई पुलिस ने दुर्घटनावश हुई मौत के तीन मामले दर्ज किये हैं। इसने कहा है कि दस्तावेजों की जांच के बाद होटल प्रबंधन और इसके मालिक से पूछताछ की जा सकती है।

अधिकारियों ने बताया था कि रविवार दोपहर उपनगर सांताक्रूज के पांच मंजिला एक होटल की तीसरी मंजिल पर आग लग जाने के बाद एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गये।

इस बीच, मृतकों के परिजन उनके शवों के लिए विले पार्ले स्थित नगर निकाय संचालित कूपर हॉस्पिटल पहुंचे।

मुख्य दमकल अधिकारी आर एन अंबुलगेकर ने पीटीआई- से कहा, ‘‘हमने गैलेक्सी होटल को जांच के लिए दस्तावेज सौंपने को कहा है। यदि हमने पाया कि होटल अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन करने में नाकाम रहा है तो हम पानी और बिजली आपूर्ति काट सकते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\