देश की खबरें | मुंबई:फिल्म के सेट पर लगी आग, कोई हताहत नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई के गोरेगांव में खुले मैदान में लगाए गए एक फिल्म के सेट पर भीषण आग लग गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मुंबई, दो फरवरी मुंबई के गोरेगांव में खुले मैदान में लगाए गए एक फिल्म के सेट पर भीषण आग लग गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने कहा कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

उन्होंने कहा कि यह सेट बांगुर नगर इलाके में इनऑर्बिट मॉल के पास तैयार किया गया है।

उन्होंने कहा कि आग शाम करीब 4:10 बजे लगी। आठ दमकल की गाड़ियां और छह पानी के टैंकर मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने के अभियान में जुटे हैं।

दमकल अधिकारियों ने इसे मध्यम स्तर की आग घोषित किया।

इससे पहले सुबह पास के अंधेरी स्थित लक्ष्मी इंडस्ट्रियल एस्टेट में आग लग गई थी लेकिन दो घंटे के भीतर इसपर नियंत्रण पा लिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\