देश की खबरें | मुंबई के मॉल में लगी आग को 56 घंटे के बाद बुझाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई के सिटी सेंटर मॉल में लगी आग को करीब 56 घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने रविवार तड़के बुझा दिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 25 अक्टूबर मुंबई के सिटी सेंटर मॉल में लगी आग को करीब 56 घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने रविवार तड़के बुझा दिया।

अधिकारी ने बताया कि यह हाल के समय में शायद शहर का सबसे लंबा दमकल अभियान है।

यह भी पढ़े | पीएम नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के जरिए देशवासियों को दी दशहरे की शुभकामनाएं, कहा- मयार्दा में रहकर मना रहे त्योहार, इसलिए कोरोना से लड़ाई में होगी जीत.

इस माह के शुरू में दक्षिण मुंबई के कटलरी बाजार में लगी आग को बुझाने में करीब 45 घंटे लगे थे।

मध्य मुंबई के सिटी सेंटर मॉल की दूसरी मंजिल पर बृहस्पतिवार रात आठ बजकर करीब 50 मिनट पर आग लग गई थी।

यह भी पढ़े | मध्यप्रदेश: CM शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में राहुल लोधी BJP में हुए शामिल: 25 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एक दमकल कर्मी ने बताया, " यह स्तर-पांच (भीषण) आग थी और इसे रविवार सुबह करीब पांच बजे बुझा दिया गया।"

उन्होंने बताया कि अभियान में दमकल के करीब 14 इंजन और 17 बड़े टैंकरों का इस्तेमाल किया गया।

अधिकारी ने बताया कि जगह को ठंडा करने का अभियान चल रहा है।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान पांच दमकल कर्मी जख्मी हो गए, लेकिन उनकी स्थिति स्थिर है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

अधिकारी ने बताया कि आग को पहले मामूली माना गया था लेकिन बाद में यह इमारत के अन्य हिस्सों में भी फैल गई और इसने भीषण रूप अख्तियार कर लिया।

उन्होंने बताया कि पड़ोस के एक आवासीय परिसर से एहतियाती उपाय के तहत 3500 से ज्यादा लोगों को निकाला गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े