Masjid Bunder: दक्षिण मुंबई के एक बाजार में लगी भीषण आग, 40 घंटे बाद भी बुझाने का काम जारी

दक्षिण मुंबई के मस्जिद बंदर इलाके में एक बाजार में तीन मंजिला व्यावसायिक इमारत में लगी आग बुझाने का काम 40 घंटे बाद भी जारी है. अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि इस दौरान दमकल विभाग के दो कर्मी घायल भी हो गए. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में ले जाया गया और बाद में उन्हें वहां से छुट्टी भी मिल गई. अधिकारियों के मुताबिक मस्जिद बंदर इलाके में जामा मस्जिद के पास स्थित तीन मंजिला इमारत में रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे आग लगी थी. अधिकारियों ने बताया कि शुरुआत में आग ‘तीसरी श्रेणी’ (बड़ी) की थी, जो बाद में ‘चौथी श्रेणी’ (भीषण) में बदल गई.

फायरब्रिगेड की गाड़ी (Photo Credits: ANI/File)

उन्होंने बताया कि दमकल की 17 गाड़ियां, अनेक ‘जम्बो वॉटर टैंकर’, तीन ‘टर्न टेबल’ सीढ़ियां मौके पर मौजूद है. दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के प्रयास जारी हैं.  आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है. यह भी पढ़ें:- Fire Breaks Out in Mumbai: मुंबई के मस्जिद बंदर इलाके में बिल्डिंग में लगी आग लेवल -3 की आग घोषित, दमकल की 9 गाड़ियां और 7 जंबो टैंकर मौके पर मौजूद.

दमकल विभाग के एक अन्य अधिकारी ने पहले बताया था कि इमारत में वस्त्र, छुरी-कांटा (कटलरी) और रसायन का गोदाम होने की वजह से उसमें से घना धुआं निकल रहा है, जिससे आग पर काबू पाने में मुश्किल आ रही है. उन्होंने कहा कि राज्य सचिवालय में 2012 के लगी आग के बाद संभवत: पहली बार किसी आग पर काबू पाने में इतना समय लग रहा है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड को 30 रनों से रौंदा, गुडाकेश मोती ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें ENG बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Score Update: मुंबई में इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\