देश की खबरें | मुंबई: ईडी के अधिकारियों ने संजय राउत के आवास पर छापा मारा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन के एक मामले में शिवसेना के नेता एवं सांसद संजय राउत के मुंबई स्थित आवास पर रविवार को छापा मारा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
मुंबई, 31 जुलाई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन के एक मामले में शिवसेना के नेता एवं सांसद संजय राउत के मुंबई स्थित आवास पर रविवार को छापा मारा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
इससे पहले, ईडी ने राउत के खिलाफ कई समन जारी किए थे, उन्हें 27 जुलाई को भी तलब किया गया था।
राउत को मुंबई के एक ‘चॉल’ के पुनर्विकास और उनकी पत्नी एवं अन्य ‘सहयोगियों’ की संलिप्तता वाले लेन-देन में कथित अनियमितताओं से जुड़े धनशोधन के एक मामले में पूछताछ के लिए ईडी ने तलब किया था।
ईडी के अधिकारी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के कर्मियों के साथ रविवार सुबह सात बजे राउत के आवास पहुंचे और छापेमारी शुरू की।
वहीं, राउत ने कुछ भी गलत करने से इनकार किया है और आरोप लगाया है कि उन्हें राजनीतिक प्रतिशोध के लिए निशाना बनाया जा रहा है।
उन्होंने ईडी की कार्रवाई के कुछ ही देर बाद ट्वीट किया, ‘‘मैं दिवंगत बालासाहेब ठाकरे की सौगंध खाता हूं कि मेरा किसी घोटाले से कोई संबंध नहीं है।’’
उन्होंने लिखा, ‘‘मैं मर जाऊंगा, लेकिन शवसेना को नहीं छोडूंगा।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)