देश की खबरें | मुंबई: शराब के नशे में धुत व्यक्ति ने एसयूवी से महिला और पुलिसकर्मी को टक्कर मारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई के खार इलाके में शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने एक व्यस्त मार्ग पर अपनी ‘स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल’ (एसयूवी) से एक महिला और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
मुंबई, 18 जून मुंबई के खार इलाके में शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने एक व्यस्त मार्ग पर अपनी ‘स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल’ (एसयूवी) से एक महिला और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने रविवार शाम करीब 7:45 बजे हुई दुर्घटना के सिलसिले में आरोपी हितेन देसाई को गिरफ्तार कर लिया है।
उन्होंने बताया कि घटना के समय देसाई शराब के नशे में था और बांद्रा में संपर्क मार्ग पर वाहन चला रहा था।
अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने पहले एक महिला को टक्कर मारी जो अपने दोपहिया वाहन के पास पति के साथ खड़ी थी और इसके बाद उसे (आरोपी को) रोकने की कोशिश कर रहे पुलिसकर्मी को एसयूवी से टक्कर मार दी।
उन्होंने बताया कि देसाई ने अपना वाहन नहीं रोका, लेकिन स्थानीय लोगों ने कुछ दूरी पर उसे पकड़कर यातायात पुलिस के हवाले कर दिया।
अधिकारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)