देश की खबरें | मुंबई: दो साल पुराने मामले में मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का सरगना व सहयोगी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई पुलिस ने दो साल पुराने मामले में एक अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह के कथित सरगना और उसके सहयोगी को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुंबई, 13 दिसंबर मुंबई पुलिस ने दो साल पुराने मामले में एक अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह के कथित सरगना और उसके सहयोगी को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मुंबई अपराध शाखा के मादक पदार्थ-रोधी प्रकोष्ठ (एएनसी) ने कथित सरगना लक्ष्मीकांत उर्फ लक्ष्मीभाई प्रधान और उसके सहयोगी विद्याधर प्रधान को शनिवार को ओडिशा के गंजाम जिले के गोलंथरा से गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

दोनों को ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई लाया गया है।

उन्होंने कहा कि गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि पुलिस इस मामले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

एएनसी की घाटकोपर इकाई ने दिसंबर 2021 में तीन लोगों को गिरफ्तार कर एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया था और 3.85 करोड़ रुपये कीमत का 1,820 किलोग्राम गांजा जब्त किया था।

जांच के दौरान पता चला कि मादक पदार्थ ओडिशा से खरीदा गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\