देश की खबरें | मुंबई के डब्बावालों और वाणिज्यिक दूतावास के कर्मियों को लोकल ट्रेन में यात्रा करने की अनुमति मिली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई के डब्बावालों तथा विदेशी वाणिज्यिक दूतावासों और उच्चायोग के कर्मचारियों को लोकल ट्रेन में सफर करने की अनुमति दे दी गई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, सात अक्टूबर मुंबई के डब्बावालों तथा विदेशी वाणिज्यिक दूतावासों और उच्चायोग के कर्मचारियों को लोकल ट्रेन में सफर करने की अनुमति दे दी गई है।

अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | NEET 2020 Result Date: NTA 12 अक्टूबर तक कर सकता है एनईईटी यूजी 2020 एक्जाम रिजल्ट की घोषणा, आधिकारिक वेबसाइट ntaneet.nic.in पर ऐसे करें चेक.

वर्तमान में लोकल ट्रेन केवल आवश्यक सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों के लिए चलाई जा रही है।

मुंबई में खाने के डिब्बे पहुंचाने वाले प्रसिद्ध डब्बावालों ने पिछले महीने कहा था कि “टिफिन सेवा के 130 साल के इतिहास में कभी भी छह महीने का अंतराल नहीं आया था।”

यह भी पढ़े | Hathras Case: सुरक्षा के लिए हाथरस पीड़िता के घर पर प्रशासन ने लगाए CCTV कैमरे, कहा- परिवार की इजाजत के बाद उठाया कदम.

डब्बावालों ने पूरी क्षमता के साथ अपनी सेवा बहाल करने के वास्ते लोकल ट्रेन उपयोग करने की सुविधा दिए जाने की मांग की थी।

कोविड-19 के प्रतिबंधों के चलते, केवल वही डब्बावाले सेवाएं दे रहे हैं, जो दक्षिण मुंबई में साइकिल से जा सकते हैं।

मंगलवार से लोकल ट्रेन में यात्रा करने की अनुमति मिलने के बाद अब उन्होंने प्रसन्नता जाहिर की है।

पश्चिमी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार की ओर से 30 सितंबर को जारी ‘अनलॉक’ दिशा-निर्देशों के अनुसार उन्होंने डब्बावालों को लोकल ट्रेन में यात्रा करने की अनुमति दे दी है।

उन्होंने कहा, “रेलवे द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार विदेशी वाणिज्यिक दूतावासों और उच्चायोग के कर्मचारियों को भी लोकल ट्रेन में यात्रा करने की अनुमति दी गई है।”

महानगर में पांच हजार से अधिक डब्बावाले टिफिन पहुंचाने का व्यवसाय करते हैं।

कोविड-19 महामारी फैलने से पहले सामान्य दिनों में वे कार्यालय जाने वाले लोगों तक दो लाख से अधिक टिफिन पहुंचाते थे।

समय पर टिफिन पहुंचाने के लिए डब्बावाले उपनगरीय ट्रेन सेवा का सहारा लेते थे।

मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने कहा कि लोकल ट्रेन में यात्रा करने के लिए राज्य सरकार की ओर से जारी क्यूआर कोड वाले पहचान पत्र अनिवार्य होंगे लेकिन डब्बावालों ने अनुरोध किया है कि उन्हें उनके पहचान पत्र के आधार पर यात्रा करने की अनुमति दी जाए।

मुंबई डब्बावाला संघ के प्रवक्ता सुभाष तालेकर ने लोकल ट्रेन में यात्रा करने की अनुमति मिलने पर खुशी जताई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Bihar Diwas 2026 Messages: बिहार स्थापना दिवस के इन हिंदी Slogans, WhatsApp Wishes, GIF Greetings के जरिए प्रियजनों को दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\