देश की खबरें | मुंबई की अदालत का जबरन वसूली के मामले में आईपीएस अधिकारी को अग्रिम जमानत देने से इनकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एक स्थानीय सत्र अदालत ने आईपीएस अधिकारी सौरभ त्रिपाठी को अंगड़ियों द्वारा उनके खिलाफ दर्ज कथित जबरन वसूली के मामले में अग्रिम जमानत देने से बुधवार को इनकार कर दिया।

मुंबई, 30 मार्च एक स्थानीय सत्र अदालत ने आईपीएस अधिकारी सौरभ त्रिपाठी को अंगड़ियों द्वारा उनके खिलाफ दर्ज कथित जबरन वसूली के मामले में अग्रिम जमानत देने से बुधवार को इनकार कर दिया।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश आर. एम. सदरानी ने पुलिस उपायुक्त त्रिपाठी की याचिका खारिज कर दी। विस्तृत आदेश अभी उपलब्ध नहीं कराया गया है।

भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी त्रिपाठी ने अपने वकील अनिकेत निकम के माध्यम से अदालत में उस समय याचिका दायर की थी जब उन्हें मामले में एक आरोपी के रूप में नामित किया गया था। यह दक्षिण मुंबई स्थित अंगडिय़ों (पारंपरिक कोरियर) द्वारा दायर एक शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया था।

वकील निकम ने अदालत को बताया कि आईपीएस अधिकारी को इस मामले में झूठा फंसाया गया है। उन्होंने दलील की कि त्रिपाठी के पास अंगड़ियों से पैसे वसूलने का कोई कारण नहीं है।

अभियोजन पक्ष ने गिरफ्तारी पूर्व जमानत याचिका का विरोध करते हुए कहा कि वह एक अत्यधिक प्रभावशाली व्यक्ति हैं और सबूतों के साथ छेड़छाड़ कर सकते हैं।

इस मामले में दक्षिण मुंबई के एलटी मार्ग पुलिस थाने से जुड़े एक निरीक्षक, एक सहायक निरीक्षक और एक उप निरीक्षक को गिरफ्तार किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\