खेल की खबरें | मुंबई सिटी की करारी हार, एएफसी चैंपियन्स लीग से बाहर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंडियन सुपर लीग की टीम मुंबई सिटी एफसी सऊदी अरब के अल शबाब क्लब के हाथों 0-6 से करारी हार झेलने के कारण एएफसी चैंपियन्स लीग फुटबॉल प्रतियोगिता से बाहर हो गयी।

रियाद, 23 अप्रैल इंडियन सुपर लीग की टीम मुंबई सिटी एफसी सऊदी अरब के अल शबाब क्लब के हाथों 0-6 से करारी हार झेलने के कारण एएफसी चैंपियन्स लीग फुटबॉल प्रतियोगिता से बाहर हो गयी।

शुक्रवार की रात को खेले गये ग्रुप बी के इस मैच में अल शबाब की तरफ से हट्टन बाहेब्री ने हैट्रिक जमायी।

बाहेब्री ने 19वें मिनट में ही अल शबाब को बढ़त दिला दी थी। इसके बाद उन्होंने 64वें और 66वें मिनट में गोल करके हैट्रिक पूरी की।

इस बीच पहले हॉफ में मध्यांतर से 10 मिनट पहले मुंबई सिटी के कप्तान मुर्तदा फाल ने आत्मघाती गोल कर दिया। इससे सऊदी अरब की टीम मध्यांतर तक 2-0 से आगे थी।

अल शबाब ने दूसरे हॉफ में अधिक हमलावर तेवर अपनाये। बाहेब्री के अलावा इस बीच अब्दुल्ला अल जोइ (52वें मिनट) और कार्लोस (81वें मिनट) ने गोल करके अपनी टीम की बड़ी जीत सुनिश्चित की।

अल शबाब ने 13 अंकों के साथ अगले दौर में जगह बनायी जबकि मुंबई सिटी को बाहर का रास्ता देखना पड़ा। मुंबई अपना आखिरी मैच एयरफोर्स क्लब से खेलेगा जिसमें वह तालिका में अपनी स्थिति सुधारने की कोशिश करेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\