खेल की खबरें | मुंबई और एटीकेएमबी में होगी श्रेष्टता की जंग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मुंबई सिटी एफसी की टीम इंडियन सुपर लीग मुकाबले में सोमवार को जब यहां के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में मौजूदा चैम्पियन एटीके मोहन बागान (एटीकेएमबी) का सामना करने उतरेगी तो उसके सामने अंक तालिका में शीर्ष पर बने रहने की चुनौती होगी।

मडगांव, 10 जनवरी मुंबई सिटी एफसी की टीम इंडियन सुपर लीग मुकाबले में सोमवार को जब यहां के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में मौजूदा चैम्पियन एटीके मोहन बागान (एटीकेएमबी) का सामना करने उतरेगी तो उसके सामने अंक तालिका में शीर्ष पर बने रहने की चुनौती होगी।

सातवें सत्र के इस रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर टूर्नामेंट के दूसरे दौर में शीर्ष टीम के तौर पर जाना चहेगी।

मुंबई के नौ मैचों में 22 अंक है जबकि एटीकेएमबी के नाम इतने ही मैच में 20 अंक है।

यह मुकाबला मुंबई के आक्रमण और एटीकेएमी की रक्षापंक्ति के बीच भी होगा। अब तक 16 गोल दाग चुकी मुंबई सिटी के पास लीग में सबसे अच्छा आक्रमण है।

टीम ने पिछले आठ मैचों में गोल किए हैं। एटीकेएमबी के पास सबसे अच्छा डिफेंस है, और अभी तक इस सत्र में उसने एक भी मैदानी गोल नहीं खाया है।

एटीकेएमबी के कोच एंटोनिया हबास ने कहा, ‘‘मैं नहीं समझता कि मुंबई केवल आक्रमण वाली टीम है। उनकी टीम को रोकना मुश्किल है क्योंकि वो हमेशा आगे बढ़कर खेलते हैं। मैं नहीं समझता हूं कि यह मुकाबला आक्रमण बनाम रक्षापंक्ति के बीच होने वाला है क्योंकि फुटबाल आक्रमण और रक्षा दोनों का खेल है।’’

सत्र के पहले दिन की हार के बाद मुंबई सिटी के कोच सर्जियो लोबेरा ने अपनी टीम को अब तक अजेय रखा है। टीम को अब एटीकेएमबी की असली चुनौती का सामना करना है, जोकि पिछले पांच मैचों से अजेय है।

लोबेरा ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह एक महत्वपूर्ण नहीं बल्कि अति महत्वपूर्ण मैच होने वाला है। अभी इस प्रतियोगिता में कुछ भी संभव है। कुछ भी कम समय में बदल सकता है। अब सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हम अपना ध्यान केंद्रित रखें और अपने खेल में सुधार करें।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू