जरुरी जानकारी | रियल एस्टेट क्षेत्र में सीमापार निवेश के लिए मुंबई एपीएसी में सातवां पसंदीदा गंतव्य
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रियल एस्टेट क्षेत्र में सीमापार निवेश के लिए एशिया-प्रशांत (एपीएसी) के पसंदीदा गंतव्यों की सूची में मुंबई सातवें स्थान पर है। संपत्ति सलाहकार सीबीआरई इंडिया की एक रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है।
नयी दिल्ली, 10 फरवरी रियल एस्टेट क्षेत्र में सीमापार निवेश के लिए एशिया-प्रशांत (एपीएसी) के पसंदीदा गंतव्यों की सूची में मुंबई सातवें स्थान पर है। संपत्ति सलाहकार सीबीआरई इंडिया की एक रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है।
सीबीआरई ने शुक्रवार को अपना ‘2023 एशिया प्रशांत निवेशक मंशा सर्वे' जारी किया।
रिपोर्ट कहा गया है, ‘‘मुंबई 10 एपीएसी शहरों की सूची में सातवें स्थान पर है और इस क्षेत्र में सीमापार निवेश के लिए एक पसंदीदा स्थल के रूप में उभरा है।''
सूची में शंघाई आठवें स्थान पर, हनोई नौवें स्थान पर और सियोल दसवें स्थान पर है।
पिछले दो साल में किसी अन्य भारतीय शहर को इस सूची में शामिल नहीं किया गया था।
सीमापार निवेश के लिए तोक्यो सूची में लगातार चौथे साल पहले स्थान पर रहा। उसके बाद सिंगापुर का स्थान आता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)