खेल की खबरें | मुलानी की मदद से मुंबई अंडर-25 टीम ने जीती कर्नल सीके नायुडू ट्राफी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. बायें हाथ के स्पिनर शम्स मुलानी के सात विकेट की मदद से मुंबई अंडर-25 टीम ने बुधवार को यहां विदर्भ को 75 रन से रौंदकर कर्नल सीके नायुडू ट्राफी जीत ली।
अहमदाबाद, 27 अप्रैल बायें हाथ के स्पिनर शम्स मुलानी के सात विकेट की मदद से मुंबई अंडर-25 टीम ने बुधवार को यहां विदर्भ को 75 रन से रौंदकर कर्नल सीके नायुडू ट्राफी जीत ली।
मुलानी ने दूसरी पारी में 50 रन देकर सात विकेट झटके जिससे उन्होंने 196 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही विदर्भ को 121 रन के अंदर समेट दिया।
पहली पारी में मुंबई ने 468 रन का विशाल लक्ष्य खड़ा किया था जिसके जवाब में विदर्भ ने 385 रन बनाये थे।
मुंबई की टीम दूसरी पारी में 113 रन के अंदर सिमट गयी थी लेकिन मुलानी की फिरकी के जाल की मदद से घरेलू प्रतियोगिताओं की मजबूत टीम ने जीत दर्ज की।
मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने टीम को बधाई दी।
एमसीए ने अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट किया, ‘‘मुंबई अंडर-25 टीम ने रोमांचक फाइनल में विदर्भ को हराकर कर्नल सीके नायुडू ट्राफी जीती। हम खिलाड़ियों को ट्राफी जीतने के लिये बधाई देते हैं। ’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)