देश की खबरें | मुल्लापेरियार बांध के द्वार खोले गए, इडुक्की जलाशय के लिए रेड अलर्ट जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में तमिलनाडु द्वारा संचालित मुल्लापेरियार बांध के द्वार शुक्रवार को सुबह खोल दिए। बांध में जल स्तर 138 फुट के पार चले जाने के बाद उसके द्वार खोले गए।

इडुक्की (केरल), 29 अक्टूबर केरल में तमिलनाडु द्वारा संचालित मुल्लापेरियार बांध के द्वार शुक्रवार को सुबह खोल दिए। बांध में जल स्तर 138 फुट के पार चले जाने के बाद उसके द्वार खोले गए।

यहां केरल सरकार के अधिकारियों ने बताया कि तमिलनाडु सरकार के अधिकारियों ने सुबह करीब साढ़े सात बजे 126 साल पुराने बांध के तीसरे और चौथे द्वार को 0.30 मीटर तक खोल दिया है। उन्होंने बताया कि सुबह से बांध के इन दो द्वारों से 538.16 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। मुल्लापेरियार बांध में सुबह नौ बजे जल स्तर 138.80 फुट था।

दोनों राज्यों के अधिकारियों के अलावा केरल के राजस्व मंत्री के. राजन और जल संसाधन मंत्री रोशी ऑगस्टिन बांध के द्वार खोले जाने के दौरान मौजूद थे। पत्रकारों से बातचीत में राजन ने कहा कि घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि सरकार ने लोगों की सुरक्षा के लिए कदम उठाए हैं। बहरहाल, उन्होंने लोगों से सतर्क रहने का अनुरोध किया। सरकार ने भी सोशल मीडिया पर डर का माहौल पैदा करने वालों के खिलाफ आगाह किया है।

मुल्लापेरियार बांध के द्वार खोले जाने और डूब वाले इलाकों में अधिक बारिश के अनुमान के मद्देनजर सरकार ने इडुक्की जलाशय के लिए भी रेड अलर्ट जारी किया है। ऑगस्टिन ने कहा कि इडुक्की जलाशय में मुल्लापेरियार बांध से छोड़े जा रहे पानी के भराव की पर्याप्त क्षमता है।

उन्होंने कहा कि चिंता करने और लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि इडुक्की में जल भराव क्षमता 70.5 टीएमसी है। मुल्लापेरियार बांध के डूब वाले इलाके में रह रहे लोगों को एहतियात के तौर पर सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है।

अधिकारियों के अनुसार, दो फुट तक बाढ़ आने से प्रभावित होने वाले 350 परिवारों के कुल 1,079 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।

मुल्लापेरियार बांध का निर्माण केरल के इडुक्की जिले में पेरियार नदी पर 1895 में किया गया था और तमिलनाडु सरकार अपनी सिंचाई और बिजली उत्पादन की जरूरतों के लिए इसका संचालन करती है। केरल सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए नया बांध बनाने पर जोर दे रहा है लेकिन तमिलनाडु इसके खिलाफ है और उसका कहना है कि मौजूदा बांध मजबूत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\