खेल की खबरें | मुंबई की ओडिशा पर शानदार जीत में चमके मुलानी और हिमांशु

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. स्पिनर शम्स मुलानी (71 रन देकर पांच विकेट) और हिमांशु सिंह (77 रन देकर चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर गत चैंपियन मुंबई ने शनिवार को यहां रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए के मैच में ओडिशा को पारी और 103 रन से करारी शिकस्त दी।

मुंबई, नौ नवंबर स्पिनर शम्स मुलानी (71 रन देकर पांच विकेट) और हिमांशु सिंह (77 रन देकर चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर गत चैंपियन मुंबई ने शनिवार को यहां रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए के मैच में ओडिशा को पारी और 103 रन से करारी शिकस्त दी।

मुलानी ने मैच में 11 विकेट लिए और उन्हें मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

मुंबई ने अपनी पहली पारी चार विकेट पर 602 रन बना कर समाप्त घोषित की थी। इसके जवाब में ओडिशा की टीम 285 रन ही बना पाई। मुंबई के कप्तान अजिंक्य रहाणे द्वारा फॉलोऑन दिए जीने के बाद ओडिशा की टीम दूसरी पारी में 214 रन पर आउट हो गई।

ओडिशा ने सुबह अपनी दूसरी पारी पांच विकेट पर 126 रन से आगे बढाई लेकिन मुलानी ने विकेटकीपर बल्लेबाज आशीर्वाद स्वैन (51) को आउट कर उसकी रही सही उम्मीद पर भी पानी फेर दिया।

ओडिशा के बाकी बल्लेबाज स्कोररों को ज्यादा परेशान नहीं कर सके और उसकी पारी जल्द ही सिमट गई। मुंबई ने पारी के अंतर से जीत दर्ज करके बोनस अंक हासिल किया।

मुंबई ने श्रेयस अय्यर के 233 और सिद्धेश लाड के नाबाद 169 रन की मदद से पहली पारी में विशाल स्कोर बनाया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू