खेल की खबरें | दिल्ली कैपिटल्स के मुकेश पर आचार संहिता के उल्लंघन के लिए लगा जुर्माना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार पर यहां मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली हार के दौरान इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया।

मुंबई, 22 मई दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार पर यहां मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली हार के दौरान इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया।

मुकेश को अनुच्छेद 2.2 के अंर्तगत लेवल एक के उल्लघंन के लिए एक डिमेरिट अंक भी दिया गया जो ‘मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण या कपड़े, मैदानी उपकरण या ‘फिक्स्चर और फिटिंग’ के दुरुपयोग’ से संबंधित है।

दिल्ली कैपिटल्स बुधवार को यहां मुंबई इंडियंस से 59 रन से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई। मुंबई इंडियंस इस जीत से प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली चौथी टीम बनी।

आईपीएल की एक विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘मुकेश कुमार ने अनुच्छेद 2.2 के लेवल एक के उल्लघंन को और मैच रेफरी का जुर्माना स्वीकार कर लिया है। ’’

इसके अनुसार, ‘‘आचार संहिता के लेवल एक उल्लंघन के लिए मैच रेफरी का फैसला मान्य होता है। ’’

मुकेश ने बुधवार को अपने चार ओवरों में 48 रन दिए और दो विकेट लिए। उनके आखिरी ओवर में तीन छक्के और दो चौकों से 27 रन बने।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

8th Pay Commission News: 8वें वेतन आयोग के गठन के बाद सरकारी कर्मचारियों- पेंशनभोगियों के जीवन स्तर में सुधार के बनेंगे बड़े माध्यम, बदलेगी लाइफस्टाइल बदलेगी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Full Details: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद से होगा आगाज, जानें मुकाबले लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स, वेन्यू और टाइमिंग

BOI E-Auction: पटना-धनबाद में सस्ती प्रॉपर्टी खरीदने का सुनहरा मौका, बैंक ऑफ इंडिया की मेगा नीलामी के लिए 25 मार्च को लगेगी बोली; खरीदने से पहले जानें पूरी डिटेल

\