देश की खबरें | एमयूडीए मामला: ईडी ने सिद्धरमैया की पत्नी को समन जारी कर मंगलवार को पेश होने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुख्यमंत्री सिद्धरमैया की पत्नी पार्वती बी एम को मैसुरु शहरी विकास प्राधिकरण (एमयूडीए) भूमि आवंटन से जुड़े कथित घोटाले के सिलसिले में मंगलवार को अपने समक्ष पेश होने को कहा है।

बेंगलुरु, 27 जनवरी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुख्यमंत्री सिद्धरमैया की पत्नी पार्वती बी एम को मैसुरु शहरी विकास प्राधिकरण (एमयूडीए) भूमि आवंटन से जुड़े कथित घोटाले के सिलसिले में मंगलवार को अपने समक्ष पेश होने को कहा है।

ईडी के अतिरिक्त निदेशक मुरलीकन्नन ने उन्हें साक्ष्य और रिकॉर्ड प्रस्तुत करने के लिए कहा है।

मुरलीकन्नन ने कहा कि ईडी धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 के प्रावधानों के तहत मामले की जांच कर रही है।

उन्होंने कहा कि वह पीएमएलए के तहत जांच या कार्यवाही के संबंध में साक्ष्य और रिकॉर्ड प्रस्तुत करने के लिए पार्वती की उपस्थिति को आवश्यक मानते हैं।

एमयूडीए मामले में आरोप है कि दूरदराज के एक गांव में एमयूडीए द्वारा जमीन अधिग्रहण के बदले में पार्वती को मैसुरु के महंगे इलाके में अपेक्षाकृत अधिक मूल्य के भूखंड आवंटित किए गए थे।

एमयूडीए ने पार्वती को उनकी 3.16 एकड़ भूमि के बदले 50:50 अनुपात योजना के तहत भूखंड आवंटित किए थे।

इस विवादास्पद योजना के तहत, एमयूडीए ने अधिगृहीत अविकसित भूमि के बदले में भूमालिकों को 50 प्रतिशत विकसित भूमि आवंटित की थी।

आरोप है कि मैसुरु तालुक में कसाबा होबली के कसारे गांव में इस 3.16 एकड़ भूमि पर पार्वती का कोई कानूनी अधिकार नहीं था।

लोकायुक्त एवं प्रवर्तन निदेशालय मामले की जांच कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now