जरुरी जानकारी | एमटीएआर टैक्नालाजीज का शेयर सूचीबद्ध होने पर 85 प्रतिशत से अधिक चढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एमटीएआर टैक्नालॉजीज के शेयरों ने सोमवार को शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने पर धमाकेदार शुरूआत की। सूचीबद्ध होने के साथ ही कंपनी का शेयर इसके इश्यू मूल्य से 85 प्रतिशत प्रीमियम पर बोला गया। कंपनी ने शेयरों के लिये इश्यू मूल्य 575 रुपये रखा था।

नयी दिल्ली, 15 मार्च एमटीएआर टैक्नालॉजीज के शेयरों ने सोमवार को शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने पर धमाकेदार शुरूआत की। सूचीबद्ध होने के साथ ही कंपनी का शेयर इसके इश्यू मूल्य से 85 प्रतिशत प्रीमियम पर बोला गया। कंपनी ने शेयरों के लिये इश्यू मूल्य 575 रुपये रखा था।

बंबई शेयर बाजार में कंपनी का शेयर सूचीबद्ध होने के साथ ही 1,063.90 रुपये पर बोला गया। यह इसके इश्यू मूल्य 575 रुपये के मुकाबले 85 प्रतिशत ऊंचा रहा। इसके बाद यह और चढ़कर 1,125 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में यह 1,050 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ जो कि इश्यू मूल्य से 82.60 प्रतिशत का प्रीमियम रहा।

एमटीआर टैक्नालाजीज का प्रारम्भिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) बाजार में उतरने पर 200.79 गुणा बोलियां प्राप्त करने में सफल रहा था। इश्यू के लिये 574- 575 रुपये का मूल्य दायर तय किया गया था जबकि इश्यू का आकार 597 करोड़ रुपये का था।

हैदराबाद स्थित यह कंपनी परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में काम आने वाले प्रेसराइज्ड वाटर रिएक्टर्स, एरोस्पेश इंजन, मिसाइल सिस्टम्स, एयरक्राफट कंपोनेंट और इस तरह के कई अन्य महत्वपूर्ण कलपुर्जों को बनाती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी