जरुरी जानकारी | एमएसआरटीसी कर्मचारियों की हड़ताल जारी, सभी डिपो पर बस सेवाएं बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के कर्मचारी घाटे में चल रहे निगम के राज्य सरकार में विलय की अपनी मांग पर अड़े हुए हैं और उन्होंने सोमवार को भी हड़ताल जारी रखी, जिसके चलते सभी डिपो पर बस सेवा बंद हो गई।

मुंबई, 15 नवंबर महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के कर्मचारी घाटे में चल रहे निगम के राज्य सरकार में विलय की अपनी मांग पर अड़े हुए हैं और उन्होंने सोमवार को भी हड़ताल जारी रखी, जिसके चलते सभी डिपो पर बस सेवा बंद हो गई।

अधिकारियों ने कहा कि राज्य के सभी 250 डिपो में परिचालन बंद है।

उन्होंने कहा कि रविवार को लगभग 4,000 कर्मचारी ड्यूटी पर आए और निगम ने विभिन्न मार्गों पर लगभग 80 बसों का संचालन किया।

एमएसआरटीसी के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘आज सभी 250 डिपो पर बस संचालन बंद है, हालांकि कई कार्यशाला कर्मचारियों ने फिर से काम शुरू कर दिया है।’’

कर्मचारियों ने 28 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की थी और इस महीने की शुरुआत में इसे तेज कर दिया।

उन्होंने राज्य सरकार के साथ एमएसआरटीसी के विलय की मांग को छोड़ने से इनकार कर दिया है। विलय से उन्हें बेहतर वेतन के साथ ही सरकारी कर्मचारी का दर्जा मिलेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: कार्डिफ में श्रीलंका ने इंग्लैंड के सामने रखा 146 रनों का लक्ष्य, पाथुम निसांका ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Recods: 127 रन की ऐतिहासिक जीत, अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक और रिकॉर्ड्स की बारिश, अफगानिस्तान का हुआ पूरी तरह सफाया

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: कार्डिफ में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड