जरुरी जानकारी | एमएसएमई इकाइयां ‘आत्मनिर्भर’ भारत का आधार हैं : योगी आदित्यनाथ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग) दिवस पर सभी उद्यमियों को बधाई देते हुए कहा कि एमएसएमई इकाइयां ‘आत्मनिर्भर’ भारत का आधार हैं।

लखनऊ, 27 जून उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग) दिवस पर सभी उद्यमियों को बधाई देते हुए कहा कि एमएसएमई इकाइयां ‘आत्मनिर्भर’ भारत का आधार हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने अपने आधिकारिक “एक्स” खाते पर एक पोस्ट में कहा, “एमएसएमई इकाइयां ‘आत्मनिर्भर’ भारत का आधार हैं।”

उन्होंने कहा कि “अपने अथक परिश्रम से प्रदेश को आत्मनिर्भरता की दिशा में अग्रसर कर रहे सभी उद्यमियों को एमएसएमई दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!”

पोस्ट में योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश की ‘डबल इंजन’ सरकार उद्यम एवं उद्यमिता को प्रोत्साहित करने हेतु सतत क्रियाशील है।

एक अधिकारी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पर योगी शुक्रवार को यहां लोकभवन में आयोजित एक कार्यक्रम में कई योजनाओं की शुरुआत करेंगे।

उन्होंने कहा कि रोजगार, उद्यमिता और स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने वाली योजनाओं को गति देने वाले इस कार्यक्रम में युवाओं और कारीगरों को विशेष लाभ मिलेगा।

लोकभवन सभागार में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में योगी द्वारा सीएम- युवा मोबाइल ऐप की भी बटन दबाकर शुरुआत की जाएगी।

आनन्द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू