MS Dhoni Knee Surgery Update: सीएसके सीईओ काशी विश्वनाथ ने कहा, एम एस धोनी के घुटने का आपरेशन मुंबई में रहा सफल

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बायें घुटने का बृहस्पतिवार को मुंबई के एक अस्पताल में सफल आपरेशन हुआ जिससे उनके अगले साल इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने की संभावना प्रबल हो गई है.

एमएस धोनी (Photo Credits: Cricbuzz/Twitter)

नयी दिल्ली, एक जून भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बायें घुटने का बृहस्पतिवार को मुंबई के एक अस्पताल में सफल आपरेशन हुआ जिससे उनके अगले साल इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने की संभावना प्रबल हो गई है. चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवां आईपीएल खिताब दिलाने वाले धोनी सोमवार को फाइनल के बाद अहमदाबाद से सीधे मुंबई पहुंचे थे. उन्होंने मशहूर खेल आर्थोपीडिक सर्जन डॉक्टर दिनशॉ पर्डीवाला से सलाह ली जो बीसीसीआई की मेडिकल पैनल में भी हैं. वह ऋषभ पंत समेत कई भारतीय क्रिकेटरों की सर्जरी कर चुके हैं. यह भी पढ़ें: सफल हुई एमएस धोनी के घुटने की सर्जरी, आईपीएल के पहले मुकाबले में लगी थी चोट

सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथ ने पीटीआई को बताया ,‘‘धोनी के घुटने का कोकिलाबेन अस्पताल में सफल आपरेशन हो गया है । वह ठीक है और आपरेशन सुबह ही हुआ है. मेरे पास विस्तृत जानकारी नहीं है । अभी मुझे इसका ब्यौरा मिलना बाकी है.’’

इससे पहले सीएसके प्रबंधन के एक करीबी सूत्र ने बताया ,‘‘ एक या दो दिन में उन्हें छुट्टी मिल जायेगी. वह कुछ दिन आराम करेंगे जिसके बाद उनका रिहैबिलिटेशन शुरू होगा । उम्मीद है कि अगले आईपीएल से पहले उनके पास फिट होने का पूरा समय रहेगा.’

धोनी ने पूरे सत्र में बायें घुटने पर पट्टी बांधकर खेला. विकेटकीपिंग करते समय वह ठीक नजर आये लेकिन बल्लेबाजी के लिये अमूमन आठवें नंबर पर उतरे और विकेटों के बीच दौड़ में लय में नहीं दिखे.

आईपीएल फाइनल के बाद धोनी ने कहा था ,‘‘ अगर परिस्थितियों को देखे तो मेरे लिये संन्यास लेने का यह सर्वश्रेष्ठ समय है. मेरे लिये यह कहना बहुत आसान है कि अब मैं विदा ले रहा हूं लेकिन अगले नौ महीने तक कड़ी मेहनत करके लौटना और एक सत्र और खेलना कठिन है.’’

उन्होंने कहा ,‘‘ शरीर साथ देता है तो मैं खेलूंगा. चेन्नई के प्रशंसकों ने जिस तरह से मुझे प्यार दिया, यह उनके लिये मेरा तोहफा होगा कि मैं एक सत्र और खेलूं. उन्होंने जो प्यार और जज्बात दिखाये हैं, मुझे भी उनके लिये कुछ करना चाहिये.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Arun Jaitley Stadium Pitch Report: अरुण जेटली स्टेडियम में आज बल्लेबाज करेंगे रनों की बारिश या गिरेगा विकेटों का तूफान? महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट