जरुरी जानकारी | एमआरआईएल ने अपना ऋण जोखिम 700 करोड़ रुपये में एनएआरसीएल को हस्तांतरित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. थोक चाय उत्पादक मैकलियोड रसेल इंडिया लिमिटेड (एमआरआईएल) के ऋणदाताओं के एक संघ ने अपना ऋण जोखिम 700 करोड़ रुपये में नेशनल एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड (एनएआरसीएल) को हस्तांतरित कर दिया है, जो 36 प्रतिशत की कटौती है। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

कोलकाता, 16 मार्च थोक चाय उत्पादक मैकलियोड रसेल इंडिया लिमिटेड (एमआरआईएल) के ऋणदाताओं के एक संघ ने अपना ऋण जोखिम 700 करोड़ रुपये में नेशनल एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड (एनएआरसीएल) को हस्तांतरित कर दिया है, जो 36 प्रतिशत की कटौती है। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 1,104.69 करोड़ रुपये का ऋण 15:85 नकद-से-सुरक्षा रसीद (एसआर) संरचना के तहत बेचा गया है। इसमें 15 प्रतिशत राशि का भुगतान पहले ही किया जाएगा और शेष 85 प्रतिशत राशि का भुगतान अगले पांच वर्षों में एसआर के माध्यम से किया जाएगा।

लेन-देन में शामिल एक मर्चेंट बैंकर अधिकारी ने कहा कि 700 करोड़ रुपये के आधार मूल्य के ऋण हस्तांतरण के लिए स्विस चुनौती नीलामी में चाय क्षेत्र के बारे में बेहद खराब धारणाओं के कारण एनएआरसीएल की पेशकश के खिलाफ कोई प्रति बोली नहीं मिली।

यह 700 करोड़ रुपये का ऋण सौदा, कार्बन रिसोर्सेज द्वारा समर्थित 1,030 करोड़ रुपये के पूर्व में किए गए एकमुश्त निपटान (ओटीएस) से काफी कम माना जा रहा है, जो ऋणदाताओं के बीच आम सहमति की कमी के कारण समाप्त हो गया था।

मैकलियोड के अधिकारियों ने कहा कि यह एक सकारात्मक कदम है, जिससे कंपनी को एक दर्जन बैंकों के बजाय केवल तीन देनदारों - एनएआरसीएल, जेसी फ्लावर्स एआरसी और इंडसइंड बैंक से बातचीत करनी पड़ेगी।

कंपनी के एक अधिकारी ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए नाम न बताने की शर्त पर कहा, “हम संकट से बाहर नहीं हैं, लेकिन इससे कंपनी को स्थिति में सुधार करने और परिसंपत्तियों की संकटपूर्ण बिक्री से बचने में मदद मिलेगी।”

पिछले साल 30 जून तक मैकलियोड रसेल पर कुल 1,461.06 करोड़ रुपये बकाया थे, जिसमें एक अन्य निजी परिसंपत्ति पुनर्निर्माण कंपनी और इंडसइंड बैंक को सौंपा गया ऋण भी शामिल है, जो इस लेनदेन का हिस्सा नहीं हैं।

खेतान परिवार द्वारा प्रवर्तित मैकलियोड रसेल, असम में 31 और पश्चिम बंगाल में दो चाय बागानों का संचालन करता है। पिछले वित्त वर्ष (2023-24) में बिक्री योग्य उत्पादन 3.92 करोड़ किलोग्राम था और इसके कर्मचारियों की संख्या 50,000 से अधिक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी