देश की खबरें | मप्र : बोर्ड परीक्षा में असफल होने के बाद दो छात्राओं ने खुदकुशी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश में 12वीं की बोर्ड परीक्षा में असफल होने के बाद बालाघाट और टीकमगढ़ जिलों में हुई अलग-अलग घटनाओं में 17 वर्षीय दो छात्राओं ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

बालाघाट/ टीकमगढ़, 30 अप्रैल मध्य प्रदेश में 12वीं की बोर्ड परीक्षा में असफल होने के बाद बालाघाट और टीकमगढ़ जिलों में हुई अलग-अलग घटनाओं में 17 वर्षीय दो छात्राओं ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को घोषित किया गया था।

तिरोड़ी थाना प्रभारी चेन सिंह उइके ने बताया कि शुक्रवार रात को बालाघाट जिले के गुडरुघाट गांव में एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि रजनी लिल्हारे अंग्रेजी विषय में फेल होने के कारण निराश महसूस कर रही थी। उन्होंने बताया कि वह घर से निकली और अपने चचेरे भाई से फोन पर बात करते हुए उसने कुएं में छलांग लगा दी।

अधिकारी ने कहा कि फोन पर कूदने की आवाज सुनकर रजनी के चचेरे भाई ने परिवार को सूचित किया। जब तक रजनी का परिवार घटनास्थल पर पहुंचा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

उन्होंने बताया कि बाद में सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कुएं से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वहीं, दूसरे मामले में पलेरा थाना प्रभारी मुकेश शाक्य ने बताया कि टीकमगढ़ जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर दूर महेंद्र महेबा गांव में रीना अहिरवार ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने कहा कि कला संकाय की 12वीं कक्षा की छात्रा रीना ने अंग्रेजी और राजनीति विज्ञान के विषयों में असफल होने के बाद यह अतिवादी कदम उठाया।

शाक्य ने कहा, ‘‘रीना की छोटी बहन ने उसे अपने घर के एक कमरे में फांसी पर लटका हुआ पाया।’’ लड़की के माता-पिता दिल्ली में दिहाड़ी मजदूरी करते हैं।

उन्होंने कहा कि पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड