देश की खबरें | मप्र : ट्रक ने सड़क किनारे खड़े लोगों को कुचला, छह की मौत, 10 घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में रविवार शाम एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े कुछ लोगों को कुचल दिया, जिससे कम से कम छह लोगों की मौत हो गई जबकि 10 अन्य घायल हो गए, जिनमें से आठ की हालत गंभीर है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

रतलाम (मप्र), चार दिसंबर मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में रविवार शाम एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े कुछ लोगों को कुचल दिया, जिससे कम से कम छह लोगों की मौत हो गई जबकि 10 अन्य घायल हो गए, जिनमें से आठ की हालत गंभीर है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना रतलाम जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर जावरा-लेबड़ फोरलेन पर सातरुंडा चौराहे पर हुआ।

रतलाम के जिलाधिकारी नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि इस हादसे में छह लोगों की मौत हुई है।

उन्होंने कहा कि इनके अलावा हादसे में कम से कम 10 लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें रतलाम जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि घायलों में से आठ की हालत गंभीर है।

घटनास्थल पर पहुंचे जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक हादसे के बाद लोग इधर-उधर भागने लगे। उन्होंने बताया कि कुछ क्षत-विक्षत शव सड़क पर बिखरे पड़े थे।

उन्होंने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू