देश की खबरें | मप्र : ट्रांसजेंडर समूह ने महिला को पर्शियन बिल्ली लौटाई, "अपहरण" की शिकायत वापस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इंदौर में मनचाहा नेग नहीं मिलने पर ट्रांसजेंडर के समूह द्वारा एक बुजुर्ग महिला के घर से विदेशी प्रजाति की पालतू बिल्ली को कथित रूप से अगवा किए जाने के मामले में बुधवार को नया मोड़ आया।

इंदौर (मध्यप्रदेश), 30 अगस्त इंदौर में मनचाहा नेग नहीं मिलने पर ट्रांसजेंडर के समूह द्वारा एक बुजुर्ग महिला के घर से विदेशी प्रजाति की पालतू बिल्ली को कथित रूप से अगवा किए जाने के मामले में बुधवार को नया मोड़ आया।

घटना को लेकर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज होने के अगले दिन ट्रांसजेंडर समूह ने महिला को उसकी पर्शियन बिल्ली लौटा दी। इसके बाद महिला के परिवार ने अपनी शिकायत वापस ले ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

द्वारकापुरी थाने के एक अधिकारी ने बताया कि सूर्यदेव नगर में रहने वाले अमोघ गडकरी ने मंगलवार को शिकायत दर्ज कराई थी कि ट्रांसजेंडर का एक समूह उनके घर पहुंचा और उनकी भांजी के जन्म की खुशी में उनकी बुजुर्ग मां से 51,000 रुपये का नेग मांगा।

अधिकारी ने बताया कि शिकायत में कहा गया था कि यह मांग पूरी नहीं होने पर ट्रांसजेंडर समूह महिला के घर से उसकी पर्शियन बिल्ली को कथित रूप से अगवा करके अपने साथ ले गया।

सहायक पुलिस निरीक्षक (एएसआई) कमल चौहान ने बुधवार को बताया, ‘‘ट्रांसजेंडर समूह ने गडकरी के परिवार को उनकी पालतू बिल्ली पुलिस की मौजूदगी में लौटा दी है। इसके बाद शिकायतकर्ता ने लिखकर दिया है कि अब वह इस मामले में कोई पुलिस कार्रवाई नहीं चाहता है।’’

उन्होंने बताया कि पालतू बिल्ली के कथित अपहरण की शिकायत पर कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।

शिकायतकर्ता अमोघ गडकरी की बहन रुचिका गडकरी ने बताया, ‘‘ट्रांसजेंडर के समूह ने एक युवक के हाथों द्वारकापुरी पुलिस थाने में बिल्ली भिजवाई। हमें अपनी बिल्ली वापस मिल गई है। हालांकि, बिल्ली को तेज बुखार है और वह बेहद डरी हुई है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\