देश की खबरें | मप्र : मंत्रिपरिषद ने मुख्यमंत्री आवास पर बैठक कर विधानसभा सत्र की तैयारियों पर की चर्चा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश मंत्रिपरिषद की शनिवार शाम यहां मुख्यमंत्री आवास पर बैठक हुई, जिसमें मंगलवार से शुरू होने वाले विधानसभा के मॉनसून सत्र की तैयारियों पर चर्चा की गई।

भोपाल, आठ जुलाई मध्य प्रदेश मंत्रिपरिषद की शनिवार शाम यहां मुख्यमंत्री आवास पर बैठक हुई, जिसमें मंगलवार से शुरू होने वाले विधानसभा के मॉनसून सत्र की तैयारियों पर चर्चा की गई।

बैठक के दौरान सदस्य रात्रिभोज के लिए अपने घरों से टिफिन लेकर आये थे।

रात्रि भोजन से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद ने सत्र की तैयारियों पर चर्चा की।

एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने अपने मंत्रिपरिषद के सहयोगियों से कहा कि वे इस सत्र के दौरान सदस्यों के सवालों का जवाब देने के लिए अच्छी तरह से तैयारी करें। यह मौजूदा विधानसभा का आखिरी सत्र होगा, क्योंकि इस साल नवंबर में चुनाव प्रस्तावित हैं।

इस बैठक के बाद मंत्रिपरिषद के सदस्यों ने अपने-अपने घरों से लाए गए भोजन से एक साथ रात्रिभोज किया।

बैठक से पहले गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर कहा कि भारतीय संस्कृति में मिल-बांटकर खाना खाने की पुरानी परंपरा है।

मिश्रा ने कहा, ‘‘घर से टिफिन लाने और एक साथ खाने से आपसी समन्वय और सहयोग की भावना आती है। मैं मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित ‘टिफिन बैठक’ में मुख्यमंत्री एवं अन्य कैबिनेट सहयोगियों के साथ भोजन साझा करने के अवसर को लेकर उत्साहित हूं।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Donald Trump: व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में फायरिंग, ट्रंप ने जान बचाने वाले सीक्रेट सर्विस एजेंट्स की बहादुरी को सराहा, तारीफ़ में कही ये बात; VIDEO

Washington Firing: वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान अंधाधुंध फायरिंग, Donald Trump को सीक्रेट सर्विस ने सुरक्षित बाहर निकाला, बाल-बाल बचे; VIDEO

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड