देश की खबरें | मप्र : कुछ लोगों ने कुत्ते को पीट-पीटकर जान से मार डाला, जांच शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में एक कुत्ते को कुछ लोगों ने कथित तौर पर लाठी एवं छड़ से पीट-पीट कर जान से मार दिया। इस मामले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

जबलपुर (मप्र), 16 जुलाई मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में एक कुत्ते को कुछ लोगों ने कथित तौर पर लाठी एवं छड़ से पीट-पीट कर जान से मार दिया। इस मामले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

यह घटना शुक्रवार को पाटन पुलिस थानांतर्गत कैथला गांव में हुई और इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

पाटन थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि ग्राम कैथला निवासी अरविंद गर्ग की तरफ से तहरीर दी गयी है कि गांव के सरपंच राम कुमार पटेल सहित आठ-दस लोगों ने शुक्रवार को उसके कुत्ते पर लाठी व छड़ से हमला कर दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता के अनुसार सरपंच के खिलाफ वह ग्राम पंचायत का चुनाव लड़ा था और उसके द्वारा शासकीय तलैया (छोटे तालाब) में कब्जा किये जाने की शिकायत की थी, जिसके कारण वह उससे रंजिश रखता है।

सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि कुत्ते ने एक माह पूर्व सरपंच परिवार के एक सदस्य को काट लिया था। कुत्ते के भौंकने से सरपंच परिवार को दिक्कत थी।

उन्होंने कहा कि सरपंच व उसके साथी पड़ोस में रहने वाले गर्ग परिवार के छत से कुत्ते को नीचे लाये और लाठी व डंडे से प्रहार कर उसे जान से मार दिया।

अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने तहरीर को संज्ञान में लेकर मामले की विवेचना प्रारंभ कर दी है। जांच में आये तथ्यों के आधार पर विधिवत कार्रवाई की जायेगी।

घटना का एक कथित वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें कुछ लोग एक कुत्ते को लाठियों से पीटते नजर आ रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\