देश की खबरें | मप्र : विभाजन के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए मौन यात्रा और प्रदर्शनी का किया गया आयोजन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने देश के विभाजन के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए सोमवार को मौन पद यात्रा और अन्य कार्यक्रम आयोजित किये।
भोपाल, 14 अगस्त मध्य प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने देश के विभाजन के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए सोमवार को मौन पद यात्रा और अन्य कार्यक्रम आयोजित किये।
प्रदेश की राजधानी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शहीद स्मारक द्वार पर विभाजन की भयावहता को चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित करने वाली प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
पाकिस्तान बनाने के लिए देश का विभाजन होने पर दंगों में जान गंवाने वाले लोगों की याद में भोपाल के मिसरोद इलाके में एक और कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
मप्र भाजपा के उपाध्यक्ष चिंतामणि मालवीय ने कहा कि ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के अवसर पर आम लोगों की मदद और भागीदारी से राज्य भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये।
मालवीय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि भारत के विभाजन के दौरान जो दुर्भाग्यपूर्ण चीजें हुईं, उनकी जानकारी युवाओं को होनी चाहिए, ताकि सबक मिल सके। उन्होंने कहा कि हमने मध्य प्रदेश के सभी जिलों में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए।
शरणार्थियों, जो अब भारत के नागरिक हैं, की एक सभा भी आयोजित की गई जिसमें उन्होंने विभाजन की भयावहता को याद किया।
इस मौके पर मौन रैलियां भी निकाली गईं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)