देश की खबरें | मप्र: वीडियो में व्यक्ति एक आदिवासी युवक पर पेशाब करते दिखा, पुलिस ने रासुका लगाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक व्यक्ति द्वारा एक आदिवासी युवक पर पेशाब करने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मंगलवार को मामला दर्ज किया।

सीधी (मप्र), चार जुलाई मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक व्यक्ति द्वारा एक आदिवासी युवक पर पेशाब करने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मंगलवार को मामला दर्ज किया।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार रात को इस घटना को बेहद निंदनीय बताते हुए कहा, ''हम इस मामले में कड़ी से कड़ी सजा देंगे ताकि दूसरों के लिए एक उदाहरण स्थापित किया जा सके। हम उसे किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे।”

यह पूछे जाने पर कि क्या आरोपी भाजपा से है, चौहान ने कहा, ''अपराधियों की कोई जाति, धर्म और पार्टी नहीं होती। अपराधी तो अपराधी ही होता है। उसे बख्शा नहीं जाएगा।’’

मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा, ‘‘मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं। यह न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है बल्कि ऐसे लोगों को कड़ी सजा दी जाएगी।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या आरोपी विधायक प्रतिनिधि है, शर्मा ने कहा कि ऐसे लोग किसी पार्टी के नहीं होते हैं। जब विशेष रूप से पूछा गया कि क्या उन्हें पार्टी से हटा दिया गया है, तो शर्मा ने कहा, "बिल्कुल।"

चौहान और शर्मा दोनों भाजपा की कोर कमेटी की बैठक के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।

इससे पहले, विपक्षी कांग्रेस ने दावा किया कि आरोपी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़ा है। सत्तारूढ़ दल भाजपा ने इस आरोप से इनकार किया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘सीधी जिले का एक वायरल वीडियो मेरे संज्ञान में आया है...मैंने प्रशासन को दोषी व्यक्ति को गिरफ्तार करने और राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाने का निर्देश दिया है।’’

मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा कि प्रवेश शुक्ला के तौर पर पहचाने गए आरोपी के खिलाफ बहारी थाने में भारतीय दंड संहिता की धाराओं 294, 504 और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ रासुका के तहत सख्त कार्रवाई भी शुरू की गई है।

प्रदेश कांग्रेस प्रमुख कमलनाथ ने एक बयान में कहा कि राज्य के सीधी जिले से एक आदिवासी युवक पर पेशाब करने के (एक व्यक्ति) अत्याचार का वीडियो सामने आया है। उन्होंने कहा कि सभ्य समाज में आदिवासी समाज के युवाओं के साथ ऐसे घिनौने कृत्य की कोई जगह नहीं है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने यह भी कहा कि अपराधी भाजपा से जुड़ा बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आदिवासियों पर अत्याचार के मामले में मध्य प्रदेश पहले से ही पहले स्थान पर है।

कमलनाथ ने कहा कि इस घटना ने पूरे मध्य प्रदेश को शर्मसार कर दिया है... दोषी व्यक्ति को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए और मध्य प्रदेश में आदिवासियों पर अत्याचार बंद होना चाहिए।

प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कहा कि आरोपी का पार्टी से कोई संबंध नहीं है। अग्रवाल ने कहा कि आदिवासी समुदाय के खिलाफ होने वाले हर घृणित कृत्य का भाजपा हमेशा विरोध करेगी तथा मध्य प्रदेश भाजपा इस व्यक्ति के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग करती है।

भाजपा और कांग्रेस दोनों ही साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में आदिवासी समुदाय को लुभाने की कोशिश कर रही हैं।

कुछ सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया कि आरोपी प्रवेश शुक्ला सीधी से भाजपा विधायक केदारनाथ शुक्ला का प्रतिनिधि है लेकिन संपर्क करने पर विधायक ने आरोप से इनकार किया।

केदारनाथ शुक्ला ने ‘पीटीआई-’ से कहा, ‘‘आरोपी मेरा प्रतिनिधि नहीं है। मुझे नहीं पता कि पीड़ित आदिवासी है या नहीं लेकिन आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी