देश की खबरें | मप्र: दूसरों की शादी में चुराते थे बेशकीमती सामान, अपनी ही शादी में धरे गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विभिन्न राज्यों में शादियों में बेशकीमती सामानों की चोरी करने और हिंसा के बूते गिरफ्तारी से अब तक बचते रहने वाले कुख्यात कड़िया गिरोह के चार सदस्यों को उनके ही शादी समारोह में मध्यप्रदेश पुलिस ने राजगढ़ जिले में पकड़ लिया।

राजगढ़ (मध्यप्रदेश), 16 अप्रैल विभिन्न राज्यों में शादियों में बेशकीमती सामानों की चोरी करने और हिंसा के बूते गिरफ्तारी से अब तक बचते रहने वाले कुख्यात कड़िया गिरोह के चार सदस्यों को उनके ही शादी समारोह में मध्यप्रदेश पुलिस ने राजगढ़ जिले में पकड़ लिया।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि कड़िया गांव में शादी समारोह के दौरान कड़ी सुरक्षा के बीच चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। यह गांव अपराधियों का गढ़ माना जाता है।

पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा ने कहा कि शादी के सीजन में अपने पैतृक गांव लौटे वांछित अपराधियों को पकड़ने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए थे।

मिश्रा ने कहा, ‘‘17 विभिन्न पुलिस थानों के कुल 153 जवानों को कड़िया गांव और उसके आसपास तैनात किया गया था।’’

अधिकारियों ने तैनात बल के सहयोग के लिए टेंट, मोबाइल शौचालय और पानी के टैंकरों के साथ एक पूरी तरह से सुसज्जित पुलिस शिविर भी स्थापित किया था।

मिश्रा ने कहा कि शिविर में सशस्त्र पुलिस बल तैनात किया गया और भीड़ में घुलने-मिलने का प्रयास करने वाले अपराधियों की त्वरित गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए कुछ कर्मियों को सादे कपड़ों में भी रखा गया।

उन्होंने कहा कि जन जागरूकता बढ़ाने और पहचान में सहायता के लिए पुलिस ने मंगलवार को गांव भर में बैनर लगाए, जिनमें वांछित अपराधियों की तस्वीरें प्रदर्शित की गईं। इन अपराधियों में से कुछ के खिलाफ कई राज्यों में मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने मंगलवार रात को शादी की रस्में पूरी होने के तुरंत बाद चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में कबीर सांसी (24) भी शामिल है, जिसके खिलाफ मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

गिरफ्तार किए गए ऋषि सांसी (19) के खिलाफ हरसूद, खंडवा, रीवा, नीमच और राजगढ़ (मध्यप्रदेश) के साथ-साथ झालावाड़ (राजस्थान) सहित 13 जिलों में मामले दर्ज हैं।

एक अन्य आरोपी मोहनीश सांसी के खिलाफ छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान में 32 मामले दर्ज हैं, जबकि रोहन सांसी पर चार आपराधिक मामले दर्ज हैं।

अधिकारी ने बताया कि शेष आरोपियों की तलाश जारी है।

बोड़ा थाना प्रभारी धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि अकेले कड़िया गांव में ही शादी समारोह के दौरान चोरी से जुड़े 50 से अधिक फरार अपराधियों की तलाश जारी है।

शर्मा ने कहा, ‘‘हम सभी फरार अपराधियों को पकड़ने के लिए एक अभियान चला रहे हैं।’’

कड़िया गिरोह देश भर में चोरी और डकैती में कथित रूप से व्यापक संलिप्तता के लिए पुलिस के रडार पर रहा है। पिछले साल अगस्त में, मध्यप्रदेश पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया था, जो जयपुर में एक हाई-प्रोफाइल शादी के दौरान एक आभूषण बैग चोरी करते हुए पकड़े गए थे। अभियान के दौरान 1.45 करोड़ रुपये की चोरी की गई कीमती चीजें बरामद की गईं।

पुलिस को कड़िया गांव में हिंसक हमलों का सामना करना पड़ा था जब वे गिरोह के सदस्यों को पकड़ने गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Key Players To Watch Out: आज पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

PBKS vs MI Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आज पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Dharamsala Stadium Pitch Report: धर्मशाला स्टेडियम में आज बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट