देश की खबरें | मप्र : चार साल की बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में 25 वर्षीय एक व्यक्ति ने चार साल की बच्ची का कथित रूप से अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया।

खंडवा (मप्र), एक नवंबर मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में 25 वर्षीय एक व्यक्ति ने चार साल की बच्ची का कथित रूप से अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और बच्ची का इंदौर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) विवेक सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह सूचना मिली कि जसवाड़ी में अपने रिश्तेदार के घर रह रही बच्ची (4) सोते समय लापता हो गई।

उन्होंने कहा कि आरोपी रविवार-सोमवार की दरमियानी रात को चार वर्षीय इस बच्ची को पास के गन्ने के खेत में ले गया जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया एवं उसके बाद करीब एक किलोमीटर दूर ले जाकर झाड़ियों में उसे वह फेंक आया।

उन्होंने बताया कि परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने लापता बच्ची की तलाश शुरू की।

सिंह ने कहा कि इसी बीच जांच के दौरान पुलिस के सामने राजकुमार (25) नामक एक संदिग्ध का नाम सामने आया था, जो रात में इस परिवार के पास खाट मांगने गया था। उनके अनुसार आरोपी की तलाश शुरू की गई और सोमवार शाम को उसे पकड़ने में कामयाबी मिली। आरोपी पास में बने ढ़ाबे में ही काम करता है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि राजकुमार से पूछताछ की तो उसने पूरा घटनाक्रम बताया जिसके बाद उसकी निशानदेही पर ढूढने पर बच्ची झाड़ियों में बेसुध मिली। उनके अनुसार उसे तुरंत ईलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक उपचार के बाद बच्ची को बेहतर इलाज के लिए सोमवार रात इंदौर रेफर किया गया। पुलिस का कहना है कि इस दौरान आरोपी लगातार भ्रमित करने का प्रयास भी कर रहा था।

सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भादंसं की धारा 363 (अपहरण) एवं 376 (बलात्कार) के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 182 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Stats And Preview: गुवाहाटी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर अपने विजयी रथ को बरकरार रखना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Baramati Assembly By-Election 2026: सुनेत्रा पवार के खिलाफ 22 उम्मीदवार मैदान में, कांग्रेस के आकाश मोरे ने नाम वापस लिया