देश की खबरें | मप्र : सरकारी स्कूल में पढ़ाई की जगह चल रही थी आटा चक्की, शिक्षक निलंबित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय पटपुरा में पढ़ाई होने की जगह गांव के एक दबंग व्यक्ति की आटा चक्की चलती हुई मिली है और यहां पदस्थ शिक्षक व पढ़ने वाले सभी छात्र स्कूल से नदारद पाये गये।

शिवपुरी (मप्र), 17 सितंबर मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय पटपुरा में पढ़ाई होने की जगह गांव के एक दबंग व्यक्ति की आटा चक्की चलती हुई मिली है और यहां पदस्थ शिक्षक व पढ़ने वाले सभी छात्र स्कूल से नदारद पाये गये।

यह मामला मंगलवार को तब सामने आया, जब शिवपुरी जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर इस विद्यालय में जिला शिक्षा विभाग की योजना अधिकारी रोहिणी अवस्थी औचक निरीक्षण करने पहुंचीं।

स्कूल शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए शिवपुरी जिलाधिकारी अक्षय कुमार सिंह ने प्राथमिक विद्यालय पटपुरा के शिक्षक श्रीनिवास भार्गव को बृहस्पतिवार को निलंबित कर दिया है।

अधिकारी ने बताया कि जब अवस्थी ने इस विद्यालय में कक्षाएं लगने की बजाय गांव के एक दबंग व्यक्ति की आटा चक्की चलती हुई और यहां पदस्थ शिक्षक व पढ़ने वाले सभी छात्रों को नदारद देखा, तो उन्होंने आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि पूछताछ पर ग्रामीणों ने बताया कि यहां तो शिक्षक कभी कभार ही स्कूल आते हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले कई महीनों से इस विद्यालय के एक कक्षा के अंदर आटा चक्की लगी हुई है और यहीं से संचालित हो रही है।

जिला शिक्षा अधिकारी संजय श्रीवास्तव ने बताया, ‘‘योजना अधिकारी ने निरीक्षण रिपोर्ट दी थी जिसमें बताया गया था कि इस स्कूल में शिक्षक नहीं थे और आटा चक्की चल रही थी। इस पर शिक्षक के निलंबन का प्रस्ताव जिलाधिकारी को भेजा गया था और जिलाधिकारी की ओर से कार्रवाई की गई है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू