देश की खबरें | मप्र : दो अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत, 27 घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के बड़वानी और शहडोल जिलों में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई और 27 अन्य घायल हो गए।

बड़वानी/शहडोल (मप्र), नौ अप्रैल मध्यप्रदेश के बड़वानी और शहडोल जिलों में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई और 27 अन्य घायल हो गए।

सहायक उप निरीक्षक सुनील रघुवंशी ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 30 लोगों को लेकर जा रहा एक वाहन बड़वानी जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर नागलवाड़ी थानाक्षेत्र में 60 फुट गहरी खाई में गिर गया।

उन्होंने कहा कि इस हादसे में 40 वर्षीय एक महिला और 3 वर्षीय एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रघुवंशी ने बताया कि इस संबंध में वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

इस बीच, जयसिंहनगर के थाना प्रभारी विनय सिंह ने बताया कि शहडोल जिले में कनाड़ी गांव के समीप शुक्रवार को बोलेरो और ट्रक की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गये।

उन्होंने कहा हादसे के वक्त बोलेरो सवार लोग मैहर शारदा माता मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Gold Rate Today, March 01, 2026: उतार-चढ़ाव के बीच सोने की कीमत में स्थिरता, जानें दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में 22K और 24K के आज के ताज़ा भाव

Weather Forecast Today: उत्तर और मध्य भारत में गर्मी का असर शुरू, पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश की संभावना; जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

Ayatollah Ali Khamenei Dies: अमेरिका के दावे के बीच ईरानी स्टेट मीडिया की पुष्टि, US-इज़रायल के हमले में ईरान के ‘सुप्रीम लीडर’ खामेनेई की मौत

\