देश की खबरें | मप्र : तीन साल की बच्ची के साथ बुजुर्ग ने किया अप्राकृतिक कृत्य, गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में तीन वर्षीय बच्ची के साथ एक बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा कथित रूप से अप्राकृतिक कृत्य करने का मामला सामने आया है। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

भोपाल, 10 फरवरी मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में तीन वर्षीय बच्ची के साथ एक बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा कथित रूप से अप्राकृतिक कृत्य करने का मामला सामने आया है। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अशोका गार्डन पुलिस थाना प्रभारी आलोक श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को बताया कि यह घटना बुधवार को अशोका गार्डन थाना इलाके में हुई।

उन्होंने बताया कि शिकायत के मुताबिक जब बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी, उसी समय मोहल्ले में रहने वाला 59 वर्षीय आरोपी टॉफी देने का लालच देकर उसे पास के ही बंद पड़े एक ठेले के पास ले गया और इस ठेले की आड़ में उससे अप्राकृतिक कृत्य करने लगा।

श्रीवास्तव ने बताया कि इसी बीच वहां से गुजर रही गायत्री भास्कर (30) नाम की महिला ने उसे देख लिया और हल्ला मचाना शुरू कर दिया, जिसके बाद वहां पर कुछ अन्य लोग भी इकट्ठा हो गये।

उन्होंने कहा कि एकत्र लोगों में शामिल एक अन्य महिला विजया पाटिल (करीब 30) ने डायल 100 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और पीड़ित बच्ची को उसके चंगुल से छुड़ाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने गायत्री एवं विजया को उनके इस कार्य के लिए सम्मानित भी किया है।

श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भादंवि की धारा 363, 376, 377 तथा पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि यह आरोपी पहले भी कथित तौर पर दो-तीन बार मोहल्ले में नाबालिग बच्चियों के साथ इस प्रकार की हरकत कर चुका है, लेकिन परिजनों ने लोक लाज के डर से थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान