देश की खबरें | मप्र : सड़क दुर्घटना में टूटे पैर पर चिकित्सकों ने गत्ता बांधा, जांच के आदेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सड़क हादसे में एक व्यक्ति का पैर टूटने पर प्लास्टर करने की बजाय चिकित्सक द्वारा कथित रूप से पैर पर कागज का गत्ता लगाकर पट्टी बांधने का मामला सामने आया है। शनिवार की यह घटना मध्यप्रदेश के भिंड जिले के रौन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की है।

भिंड (मप्र), नौ अक्टूबर सड़क हादसे में एक व्यक्ति का पैर टूटने पर प्लास्टर करने की बजाय चिकित्सक द्वारा कथित रूप से पैर पर कागज का गत्ता लगाकर पट्टी बांधने का मामला सामने आया है। शनिवार की यह घटना मध्यप्रदेश के भिंड जिले के रौन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की है।

राज्य सरकार ने इस मामले की जांच के आदेश दिये हैं। इस स्वास्थ्य केंद्र में घायल पूरन सिंह (50) के पैर में कागज का गत्ता लगाकर पट्टी करने के बाद भिंड जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

गत्ता लगा देख जिला अस्पताल के चिकित्सक हैरान रह गए और आनन-फानन में गत्ता हटाकर उसके पैर में प्लास्टर कर उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया गया।

पूरन का मिहोना थाना क्षेत्र के अन्तियन के पुरा गांव में एक सड़क हादसे में शनिवार को उस समय पैर टूट गया था, जब वह मोटरसाकिल से अपने बहनोई प्रदीप के साथ अपने घर लौट रहा था। इसके बाद उसे रौन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए 108 एम्बुलेंस से लाया गया था।

वहीं, भिंड जिले के प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) जे एस राजपूत ने पैर पर गत्ता लगाने के तरीके को सही ठहराया है।

उन्होंने मामले को दबाने का प्रयास करते हुए कहा, ‘‘प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर हड्डी रोग विशेषज्ञ नहीं होने के कारण इस तरह का तरीका अपनाकर जिला अस्पताल भेज दिया जाता है। यह तरीका सही है, गलत नहीं है।’’

इसी बीच, मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\