देश की खबरें | मप्र : कंडोम से भरा पुतला जलाने को लेकर कांग्रेस के आठ नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के स्थानीय निकाय में भ्रष्टाचार के विरोध में कथित रूप से कंडोम से भरा पुतला जलाने के मामले में पुलिस ने कांग्रेस के आठ नेताओं के खिलाफ अश्लीलता का मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

बैतूल (मध्य प्रदेश), 19 जुलाई जिले के स्थानीय निकाय में भ्रष्टाचार के विरोध में कथित रूप से कंडोम से भरा पुतला जलाने के मामले में पुलिस ने कांग्रेस के आठ नेताओं के खिलाफ अश्लीलता का मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार को जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर सारनी शहर में नगर परिषद के कार्यालय में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए एक विरोध रैली आयोजित की।

सारनी थाने के प्रभारी रत्नाकर हिंगवे ने कहा कि आठ लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 294 (अश्लील कृत्य) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने सारनी नगर परिषद के एक सफाई कर्मचारी की शिकायत पर प्रथम सूचना रिपोर्ट (प्राथमिकी) दर्ज की है। शिकायतकर्ता ने कहा कि विरोध प्रदर्शन के दौरान पुतला जलाने से पहले उसमें कंडोम भरे गए थे।

प्राथमिकी में नामित आठ लोगों में शामिल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष किशोर चौहान ने कहा कि पुतला दहन विरोध प्रदर्शन का हिस्सा नहीं था। अचानक पुतला कहां से आ गया इसकी मुझे जानकारी नहीं है। चौहान ने कहा, ‘‘ मैं यह भी नहीं जानता कि इसे कौन लाया।’’

एक अन्य आरोपी जिला कांग्रेस (ग्रामीण) इकाई के अध्यक्ष हेमंत वागद्रे ने कहा कि जब स्थानीय निकाय में भ्रष्टाचार के खिलाफ रैली निकाली जा रही रही थी तो वहां कोई पुतला नहीं था।

उन्होंने कहा कि कुछ लोग कांग्रेस की छवि खराब करने के लिए अचानक पुतला लेकर आए। अगर पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता इस कृत्य में शामिल पाया गया तो कार्रवाई की जायेगी।

आमला से भाजपा विधायक योगेश पंडाग्रे के प्रतिनिधि रणजीत सिंह ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनके नेता अपने भाषणों में महिलाओं के सम्मान के बारे में बहुत बात करते हैं "लेकिन सार्वजनिक स्थान पर कंडोम से भरा पुतला जलाने के इस कृत्य से महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंची है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Key Players To Watch Out: आज पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

PBKS vs MI Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आज पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Dharamsala Stadium Pitch Report: धर्मशाला स्टेडियम में आज बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट