देश की खबरें | मप्र विधानसभा चुनाव:सोनकच्छ सीट से भाजपा उम्मीदवार घोषित सोनकर ने बड़े अंतर से जीत का दावा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए देवास जिले की सोनकच्छ सीट से भाजपा उम्मीदवार बनाए गए डॉ. राजेश सोनकर ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि वह बड़े अंतर से चुनाव जीतेंगे।

इंदौर, 17 अगस्त मध्यप्रदेश में इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए देवास जिले की सोनकच्छ सीट से भाजपा उम्मीदवार बनाए गए डॉ. राजेश सोनकर ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि वह बड़े अंतर से चुनाव जीतेंगे।

सोनकर फिलहाल इंदौर जिले में भाजपा की ग्रामीण इकाई के अध्यक्ष हैं।

अपनी उम्मीदवारी घोषित होने के बाद सोनकर ने संवाददाताओं से कहा कि वह सोनकच्छ विधानसभा क्षेत्र में बडे़ अंतर से चुनाव जीतेंगे।

उन्होंने सोनकच्छ के मौजूदा कांग्रेस विधायक और पूर्ववर्ती कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे सज्जन सिंह वर्मा पर भी हमला बोला।

सोनकर ने कहा,‘‘सोनकच्छ के मौजूदा विधायक की उदासीनता के कारण यह क्षेत्र पिछले पांच साल से उपेक्षित रहा है और क्षेत्र की जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाया है।’’

सोनकर, भाजपा के उन 39 नेताओं में शामिल हैं जिन्हें नवंबर में संभावित विधानसभा चुनाव से करीब तीन महीने पहले पार्टी ने उम्मीदवार घोषित किया।

उधर, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नीलाभ शुक्ला ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उम्मीदवारों की यह पहली सूची बताती है कि सत्तारूढ़ दल में हार का डर है।

उन्होंने कहा,‘‘भाजपा ने स्थानीय नेताओं की रायशुमारी के बगैर अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है जबकि विधानसभा चुनाव में अभी काफी समय है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Winner Prediction: चिन्नास्वामी स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Amravati S*x Scandal: मुख्य आरोपी मोहम्मद अयाज के घर पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण को प्रशासन ने किया जमींदोज

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match M Chinnaswamy Pitch Report: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाजों का होगा बोलबाला; मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

RCB vs LSG Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े