विदेश की खबरें | घुड़सवार पुलिस रस्सी से बांध अश्वेत कैदी को पैदल ले गई, पीड़ित ने मांगा 10 लाख डॉलर हर्जाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. गलवेस्टन काउंटी जिला अदालत में पिछले हफ्ते डोनाल्ड नीली (44) की तरफ से दायर याचिका में आरोप लगाया गया कि अधिकारियों का आचरण “अतिवादी और अपमानजनक” था जिससे नीली शारीरिक रूप से घायल हुए और भावनात्मक रूप से भी आहत हुए। अदालती दस्तावेजों का उल्लेख करते हुए मीडिया में आई खबरों में यह जानकारी दी गई।

गलवेस्टन काउंटी जिला अदालत में पिछले हफ्ते डोनाल्ड नीली (44) की तरफ से दायर याचिका में आरोप लगाया गया कि अधिकारियों का आचरण “अतिवादी और अपमानजनक” था जिससे नीली शारीरिक रूप से घायल हुए और भावनात्मक रूप से भी आहत हुए। अदालती दस्तावेजों का उल्लेख करते हुए मीडिया में आई खबरों में यह जानकारी दी गई।

यह मामला पिछले साल अगस्त का है और तस्वीरों में नीली को हथकड़ी से जुड़ी रस्सी पकड़े दो घुड़सवार पुलिस अधिकारी लेकर जा रहे हैं। यह तस्वीर गुलामों को जंजीर में जकड़ कर रखने की याद दिलाती है।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान: इस्लामाबाद में COVID19 के बढ़ते मामलों के बाद मिनी स्मार्ट लॉकडाउन लागू.

घटना के समय बेघर नीली सड़क किनारे सो रहे थे जब उन्हें आपराधिक अतिक्रमण के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

अधिकारियों की वर्दी पर लगे कैमरे में एक पुलिसकर्मी को दो बार यह कहते हुए सुना गया कि नीली को शहर की सड़कों पर रस्सियों से खींचकर ले जाना “खराब” दिखेगा।

यह भी पढ़े | Coronavirus Cases in Worldwide: वैश्विक स्तर पर COVID19 के आकड़ें हुए 3.7 करोड़ से अधिक, अब तक 1,071,399 संक्रमितों की हुई मौत.

याचिका में कहा गया, “नीली को उस तरह प्रदर्शन के लिये रखा गया है जैसे कभी गुलामों को रखा जाता था।”

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Toss And Scorecard: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड