देश की खबरें | जमशेदपुर में मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, नौ गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड में जमशेदपुर पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।
जमशेदपुर, 17 मई झारखंड में जमशेदपुर पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बुधवार को बताया कि शहर में मोटरसाइकिल चोरी में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था।
उसने बताया कि एसआईटी ने मंगलवार को शहर के गोलमुरी इलाके से अमित मुंडा उर्फ टोंटो को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक, उसकी निशानदेही पर उसके चार साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने कहा कि उनके पास से चोरी के छह दो पहिया वाहन बरामद किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक (नगर) के विजय शंकर ने कहा कि जानते-बूझते चोरी की बाइक खरीदने वाले चार लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने कहा कि गिरोह के अन्य सदस्यों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)