देश की खबरें | 27 दिन के शिशु की हत्या के आरोप में मां गिरफ्तार : पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अपने 27 दिन के शिशु का सिर दीवार में मारकर उसकी हत्या करने के आरोप में यहां एक मां को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पथानामथिट्टा (केरल), 13 दिसंबर अपने 27 दिन के शिशु का सिर दीवार में मारकर उसकी हत्या करने के आरोप में यहां एक मां को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि समय से पूर्व पैदा हुआ शिशु बीमार रहने के कारण लगातार रोता रहता था, जिससे परेशान होकर 21 वर्षीय मां ने यह कदम उठाया।

उसने बताया कि यह घटना नौ दिसंबर को हुई और शिशु को उसी दिन पूर्वाह्न 11 बजे एक अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने कहा कि चिकित्सकों को दिखाने के बाद बच्चे को वापस घर लाया गया, लेकिन इसके बाद दिन में बच्चे की हालत और खराब हो गई और उसे तालुक के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद एक आश्रम चलाने वाले फादर जोजी थॉमस के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया। महिला इस आश्रम के रसोईघर में काम करती है और अपने 45 वर्षीय प्रेमी के साथ रहती है।

शिशु का 10 दिसंबर को पोस्टमॉर्टम होने के बाद चिकित्सक ने पुलिस को बताया कि बच्चे के सिर पर चोट के निशान हैं। इसके बाद अधिकारी ने बच्चे के माता-पिता से पूछताछ की।

पुलिस को पूछताछ में पता चला कि महिला और उसके प्रेमी के बीच फोन के जरिए संपर्क हुआ था और उन्होंने आश्रम में साथ रहना शुरू कर दिया था। पुलिस ने बताया कि शिशु का पिता पहले से विवाहित था और महिला को इसकी जानकारी थी।

उसने बताया कि बाद में और पूछताछ से पता चला कि महिला ने स्वयं अपने बच्चे की हत्या की, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\